ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

पंजाब से सनसनीखेज खबर, दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त के घर फायरिंग

पंजाब में इस वक्त की बड़ी सनसनीखेज खबर आ रही है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त परगट सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार 2 मोटरसाइकिल सवारों ने परगट सिंह के घर पर फायरिंग की है और फरार हो गए। इस घटना के बाद परगट सिंह को इंग्लेंड से एक फोन कॉल भी आई जिसे उन्होंने नहीं उठाया। बाद में उन्होंने मैसेज भेजकर 30 लाख की फिरौती मांगी और धमकी भी दी कि अगर उसने फिरौती न दी तो बेशक वह गनमेन रख ले या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा ले लेकिन अगला नंबर उसका ही है। जब उक्त आरोपी परगट सिंह के घर पर फायरिंग करने आए तो उनकी यह हरकत सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।

वहीं बता दें कि परगट सिंह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और उसने मूसेवाला के गानों में भी काम किया है। वहीं बताया जा रहा है कि उक्त बदमाशों ने लॉरेंस ग्रुप से होने का दावा किया है लेकिन अभी इसके बारे में पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है कि फोन कॉल या मैसेज किस ग्रुप द्वारा भेजी गई है। फिलहाल इस फायरिंग मामले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं है।

परिवार को इंग्लैंड के एक नंबर से कॉल और मैसेज मिला। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने लिखा, “यह दोबारा मत कहना कि मैंने तुम्हें नहीं बताया।” जल्दी से एक बंदूकधारी ले लो, बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर ले लो, लेकिन अगला नंबर तुम्हारा होगा।” वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। करीब 10 दिन पहले परगट सिंह ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।