ब्रेकिंग
पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा... Crime News: शादी से इनकार पर प्रेमी ने प्रेमिका को लगाया HIV संक्रमित इंजेक्शन, आहत युवती ने की खुदक... बड़ा एक्शन: पंजाब और दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 11 संदिग्ध अरेस्ट; पाक खुफिया एजेंसी को ग... Banke Bihari Temple: बांके बिहारी मंदिर में VIP कल्चर पर लगाम, निजी सुरक्षाकर्मियों की 'No Entry'; प... UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेट... Mathura News: वृंदावन में यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 10 की मौत; 15 बचाए गए और कई अब भी लापता, रेस्क्... Punjab Politics: सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान को लिखा पत्र, संकट में घिरे किसानों के लिए मुआवजे और ... Amritsar News: अमृतसर में चला प्रशासन का बुलडोजर, कई अवैध कॉलोनियां पूरी तरह ध्वस्त; भू-माफियाओं में... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानें आज आपके शहर में क्या हैं 22 और ... Water Connection Rules: सावधान! इन शर्तों को पूरा न करने पर काट दिया जाएगा पानी का कनेक्शन, प्रशासन ...

मशहूर पैलेस में चल रहे शादी समारोह में मच गया हड़कंप, परिवार के पैरों तले खिसकी जमीन

रोपड़ रोड पर गांव बनमाजरा के पास मशहूर पैलेस में चल रहे विवाह समारोह में चोर लड़की के पिता का गहनों व पैसों वाला बैग चोरी कर फरार हो गए। इस कारण परिवार लगभग 35 लाख का नुकसान हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में मनजीत सिंह निवासी संगाला ने बताया कि बनमाजरा स्थित ग्रैंड आर्किड पैलेस में उनकी लड़की का विवाह समारोह चल रहा था और वह मेहमानों से मिल रहे थे। उन्होंने बताया कि मेहमानों से मिलने के बाद वह सोफे पर बैठे और गहने व पैसों से भरा बैग गायब था।

इस दौरान जब उन्होंने सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे तो 2 युवक बैग लेकर बाहर निकलते दिखे। उन्होंने बताया कि बैग ले जाने से पहले चोरों ने पहले कोट उतार कर बैग पर रख दिया और मौका देखते ही उसे छिपा कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बैग में लड़की के गहने और शगुन के पैसे थे, जिनकी कीमत करीब 30-35 लाख रुपये थी। सी.सी.टी.वी. ऊंचे होने के कारण चोर पहचाने नहीं जा रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच की जा रही है। सहायक थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।