ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

स्कूल ऑफ एमिनेंस को लेकर अहम खबर, अधिकारियों को जारी हुए सख्त निर्देश

डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने किदवई नगर और ढोलेवाल में बनने वाले स्कूल ऑफ एमिनेंस (एस.ओ.ई.) के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अलग-अलग विभागों के प्रमुखों जिन्होंने शिक्षा, नगर सुधार ट्रस्ट और लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) शामिल थे, के साथ मीटिंग दौरान, डिप्टी कमिश्नर जोरवाल ने कहा कि किदवई नगर एस.ओ.ई. के लिए मुकम्मल होने की आखिरी तारीख 21 मार्च, 2025 निर्धारित की गई है।

डिप्टी कमिश्नर जोरवाल ने बताया कि रैम्प, सुरक्षा गार्ड रूम और बिजली फिटिंग का काम पहले से ही चल रहा है। इसके अतिरिक्त, विभाग ने कार्य के दायरे में परिवर्तन के लिए प्रशासनिक मंजूरी का भी प्रस्ताव रखा है तथा तदनुसार आवश्यक फंड अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चल   रहे कार्य में तेजी लाई जाए ताकि यह परियोजना निर्धारित समय में पूरी हो सके। इसके अतिरिक्त, जोरवाल ने ढोलेवाल स्कूल ऑफ एमिनेंस में चल रहे कार्यों पर फीडबैक ली, जिसका निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।

डिप्टी कमिश्नर द्वारा इस बात पर भी जोर दिया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस में स्मार्ट क्लासरूम, आधुनिक बुनियादी ढांचा, प्रयोगशालाएं, सी.सी.टी.वी., विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए पर्यवेक्षित एवं सुसज्जित खेल के मैदान होंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्कूल ऑफ एमिनेंस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में क्रांति लाना, छात्रों के संपूर्ण विकास और उज्ज्वल भविष्य को बढ़ावा देना है। डिप्टी कमिश्नर जोरवाल ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शिक्षा में उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे इन परियोजनाओं के सभी लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करें।