ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...

70000 में बेच दिया दुधमुंहा बालक, कलयुगी मां की करतूत जान पुलिस भी सन्न… गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने पैसों के लालच में आकर अपने मासूम बच्चे को बेच दिया. महिला के पति की मौत हो गई है. वहीं महिला ने दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर एक युवक से बच्चे का 70 हजार में सौदा कर दिया. बच्चे को बेचने के बाद महिला थाने पहुंची और अपहरण की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने छानबीन शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ.

ये मामला मुरादाबाद जिले के कांठ थाना इलाके का है, जहां एक कलयुगी मां ने अपने ही 1 साल 6 महीने के बच्चे को बेचकर उसके अपहरण की कहानी रच दी. मुरादाबाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले सोनी ने अपने बच्चे की झूठी अपहरण की कहानी बनाते हुए एक रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी. आरोपी महिला के पति की मौत हो चुकी है.

पैसों की खातिर बेटे का कर दिया सौदा

पुलिस ने उस समय रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और मामले की जांच में जुट गई थी. जब पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि बच्चे का अपहरण नहीं किया गया और झूठी कहानी रचकर बच्चे को बेच दिया गया है. महिला ने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी. इसलिए उसने अपने एक साल 6 महीने के बच्चे का सौदा कर दिया. वहीं पैसों के बंटवारे के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

70 हजार रुपये के बच्चे को बेच दिया

एक मां अपने बच्चे के लिए दुनिया से लड़ जाती है और उसके लिए कुछ भी कर जाती है, लेकिन कभी अपने बच्चों पर आंच नहीं आने देती. मां के लिए दुनिया में सबसे अहम उसकी औलाद ही होती है, लेकिन मुरादाबाद की इस कलयुगी मां के लिए उसके मासूम बच्चे से ज्यादा अहम पैसे थे. इसलिए उसने महज 70 हजार रुपये के लिए अपने छोटे से बच्चे का सौदा कर दिया और उसे बेच दिया.