ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

क्यों फूट-फूटकर रोने लगे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद? इस्तीफे की दे दी धमकी

अयोध्या में हुई दलित युवती की हत्या को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस बीच एक अजीब वाकया देखने को मिला. सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में हुए दलित युवती के साथ रैप और नृशंस हत्या की घटना पर बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान वे फूट फूटकर रोने लगे. इसको देखकर वहां मौजूद हर कोई भौचक्का रह गया.

दलित युवती की नृशंस हत्या के मामले को लेकर कल अवधेश प्रसाद पीड़ित युवती के परिजनों से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने युवती को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था. इसी मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कांफ्रेंस की थी. जहां वे फफक-फफक कर रोने लगे. बाजू में बैठे पूर्व सांसद पवन पांडेय सांसद अवधेश प्रसाद के आंसू पोछते रहे.

सांसद ने दी इस्तीफे की धमकी

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा. न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा. हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं. इतिहास क्या कहेगा?

अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा. न्याय नहीं मिला तो इस्तीफा दे दूंगा. हम बेटी की इज्जत बचाने में नाकामयाब हो रहे हैं. इतिहास क्या कहेगा? यह हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दर्दनाक घटना है.

क्या है पूरा मामला?

अयोध्या में बीते दिन दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जिसमें यहां दलित युवती की रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई. उसके शव को नग्न अवस्था में नाले में फेंक दिया गया था. आरोपियों ने युवती के हाथ-पैर तोड़ दिए, दोनों आंखें फोड़ दी और प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला गया. इस घटना ने हर किसी की रूह कंपा दी थी. इसी मामले को लेकर अवधेश मीडिया से बात कर रहे थे, जिस दौरान वे रोने लगे.

2 दिन बाद होनी है मिल्कीपुर में वोटिंग

अयोध्या जनपद की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. यहां 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है.इस चुनाव में अवधेश प्रसाद के बेटे मैदान में हैं. ऐसे में समय उनका रोने का वीडियो वायरल हो गया है. यही कारण है कि कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं.

5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ इस सीट पर भी उपचुनाव होना है और 8 फरवरी को इस उपचुनाव के नतीजे आएंगे. अब इस सीट को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने पूरा जोर लगा दिया है.