ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

महिला के कपड़े फाड़े, फिर पूरे गांव में निर्वस्त्र कर घुमाया… गुजरात से सामने आई शर्मनाक घटना

 गुजरात के दाहोद जिले में विवाहेतर संबंधों के शक में 35 वर्षीय आदिवासी महिला की उसके ससुर ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजदीप सिंह जाला ने बताया कि यह घटना 28 जनवरी को संजेली तालुका के एक गांव में हुई।

12 लोगों को गिरफ्तार किया
उन्होंने बताया, “29 जनवरी को 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हमने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार पुरुष, चार महिलाएं और चार नाबालिग शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने पर हमने महिला को बचाया, जिसे उसके ससुर ने घर के अंदर बंद कर दिया था।” अधिकारी ने बताया कि आरोपियों पर अपहरण, गलत तरीके से बंधक बनाने, महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने और हमला करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता का गांव के शख्स के साथ चल रहा था अफेयर 
उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल जिन लोगों ने इस कृत्य का वीडियो बनाया और उसे प्रसारित किया, उन पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता का गांव के ही एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था और वह घटना वाले दिन उससे मिलने गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के ससुर बहादुर दामोर और उसके पति के भाई संजय दामोर कुछ महिलाओं सहित लोगों के एक समूह के साथ उस व्यक्ति के घर में घुसे और पीड़िता पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने महिला के कपड़े फाड़ दिये और उसके हाथ जंजीर से बांधकर उसे गांव में घुमाया।

मोटरसाइकिल से बांधकर सड़क पर घसीटा 
प्राथमिकी के अनुसार, इसके बाद उसे मोटरसाइकिल से बांधकर मुख्य सड़क पर घसीटा गया और घर ले जाकर अंदर बंद कर दिया गया। विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रुशिकेश पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किय गया है।