ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोड़ी की हत्या, 20 जनवरी से थे लापता

महाराष्ट्र के पालघर जिले के शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के नेता अशोक धोड़ी के हत्या की हत्या कर दी गयी है. अशोक धोड़ी 20 जनवरी से लापता थे. खुद के परिजनों ने ही संपत्ति विवाद के चलते हत्या की है. पालघर जिले के डहाणू विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के संगठक अशोक धोडी के अपहरण के मामले में नया मोड़ सामने आया है.

20 जनवरी को गुमशुदा अशोक धोड़ी की बारह दिनों की गहन जांच के बाद, पुलिस की आठ टीमों ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अशोक धोड़ी की हत्या की बात स्वीकार की है.

आरोपियों ने बताया कि उन्होंने धोड़ी की हत्या के बाद उनके शव को उनकी ब्रेजा कार सहित गुजरात में एक खदान में 50 फीट गहरे पानी में फेंक दिया और मामले को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की.

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आ रहा है कि इस अपराध के पीछे मृतक के सगे भाई या किसी करीबी परिजन का ही हाथ हो सकता है. जांच के अनुसार भाई व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया होगा. पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को यही कहानी बताई है. हालांकि पालघर पुलिस तमाम सबूतों को जुटाने में लगी है, ताकि हत्या का असल कारण और साजिशकर्ता सामने लाया जा सके.

घटना की गंभीरता को देखते हुए पालघर के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटील, क्राइम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटील और घोलवड पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक गजानन पडलकर अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे.

स्थानीय लोगों और क्रेन की मदद से खदान से मृतक अशोक धोड़ी की ब्रेजा कार को निकालने का प्रयास जारी है. इस घटना ने स्थानीय समुदाय में गहरा आक्रोश और शोक पैदा किया है.

पत्नी ने पुलिस में लापता होने की दर्ज कराई थी शिकायत

जिस दिन वह लापता हुए थे. उनकी पत्नी ने कहा था कि मेरे पति ने मुझसे कहा था कि वह काम के लिए मुंबई जा रहे हैं. मुंबई और ठाणे जाते समय वे हमेशा अपनी गाड़ी दहानू में छोड़कर ट्रेन से जाते हैं. उन्होंने मुझे सोमवार को फोन करके बताया कि सब्जियां पकाकर वहीं छोड़ दो, और वे घर आ रहे हैं. जब मैंने खाना बनाया और फोन किया, तो मेरी फोन नहीं उठा. उनकी पत्नी ने जवाब दिया है कि उनका फोन आज तक बंद है.

अगले दिन आसपास के बच्चों ने पूछा कि साहब घर आए हैं या नहीं, लेकिन फोन बंद होने के कारण हमने हर जगह खोजना शुरू कर दिया. लेकिन जब वे हमें नहीं मिले तो हमने बाद में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.