ब्रेकिंग
झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुली! सिर्फ 5 जिलों में 100% मातृ मृत्यु रिपोर्टिंग, बाकी जिलों क... Giridih Court High Drama: गिरिडीह कोर्ट में प्रेमी जोड़े की शादी पर महासंग्राम! लड़का-लड़की पक्ष में... झारखंड में 'डकैत राज'? प्रतुल शाहदेव का बड़ा हमला—"राज्य में खुलेआम घूम रहे हैं रहमान जैसे अपराधी" Jharkhand Weather Update: 2 अप्रैल को झारखंड में साफ रहेगा मौसम, चाईबासा में पारा सबसे हाई हॉकी का महाकुंभ! 540 खिलाड़ी और एक ट्रॉफी; राष्ट्रीय सब जूनियर महिला चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ Sonahatu Elephant Rescue: कुएं में गिरा विशालकाय हाथी! घंटों चला मौत और जिंदगी का खेल, आखिर में मिली... लातेहार में नक्सलियों को तगड़ा झटका! 5 लाख के इनामी सब-जोनल कमांडर सुरेंद्र लोहरा ने किया सरेंडर देवघर वासियों को बड़ी राहत! अब घर-घर पहुंचेगी पाइप वाली गैस, खत्म होगी सिलेंडर की मारामारी Bokaro Crime News: बोकारो में गैंगस्टर के नाम पर खौफ फैलाने वाले गिरोह का अंत! पुलिस ने 7 गुर्गों को... महिलाओं के चेहरे पर पोती कालिख! भड़के लोगों ने आरोपी के घर को बनाया निशाना, भारी बवाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में नारायणा गांव के लोगों के साथ मनाई लोहड़ी, बांटी खुशियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मकर संक्रांति के उत्सव के पहले लोहड़ी उत्सव में शामिल हुए. सोमवार की शाम को पीएम मोदी लोहड़ी मनाने दिल्ली के नारायणा गांव पहुंचें. प्रधानमंत्री लोहड़ी की पवित्र अग्नि को प्रज्वलित किया और वहां उपस्थित लोगों से बातचीत की. इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया.

पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि आज शाम मुझे दिल्ली के नारायणा में लोहड़ी मनाने का अवसर मिला. इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों, खासकर युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया. सभी को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!

बता दें लोहड़ी मकर संक्रांति के दिन पहले बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है. मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर रात्रि में किसी खुले स्थान में परिवार एवं आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बनाकर बैठते हैं तथा इस समय रेवड़ी, मूंगफली और लावा आदि खाकर पर्व मनाते हैं.

लोहड़ी पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित उत्तर भारत के राज्यों में काफी उत्साह से मनाया जाता है और लोग पूरे परिवार के साथ इसमें शामिल होते हैं.

सक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

इससे पहले पीएम मोदी अपने कैबिनेट सहयोगी और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी के आवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर तेलुगु फिल्म स्टार चिरंजीवी, दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और कई केंद्रीय मंत्री रेड्डी के आवास पर कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद थे.

प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी श्री जी किशन रेड्डी गारू के आवास पर संक्रांति और पोंगल समारोह में शामिल हुआ। साथ ही एक बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा.”

उन्होंने कहा कि पूरे भारत में लोग संक्रांति और पोंगल को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. उन्होंने कहा कि यह कृतज्ञता, प्रचुरता और नवीनीकरण का उत्सव है, जो हमारी संस्कृति की कृषि परंपराओं में गहराई से निहित है.

पीएम ने महाकुंभ शुरू होने पर दी शुभकामनाएं

इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर महाकुंभ शुरू होने के अवसर पर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है.

उन्होंने लिखा कि हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है.