ब्रेकिंग
LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड... Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश म... Ujjain Mahakal Update: उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष परंपरा; भोलेनाथ को ठंडक देने के लिए शिवलिंग पर ... IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद ... विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां Middle East Crisis 2026: हूती, हिजबुल्लाह और ईरान का एक्शन; क्या मिडिल ईस्ट में खुल गया है तीसरा मोर... RBI New Rules for Online Payment: ऑनलाइन पेमेंट पर आरबीआई का नया सुरक्षा कवच, अब फ्रॉड से बचेगा आपका... Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे ... Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ...

छत्तीसगढ़ में चार साल की बच्ची के साथ रेप, पांचवीं व आठवीं कक्षा के छात्रों ने की हद पार

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चार साल की बच्ची के साथ पांचवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दो लड़कों ने कथित तौर पर बलात्कार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 10 और 13 वर्ष की आयु के लड़कों को 10 जनवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव में हुई यौन उत्पीड़न की घटना के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जाने के बाद यह घटना प्रकाश में आई। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक का परिवार बच्ची के परिवार का किरायेदार है, जबकि दूसरा लड़का उसका पड़ोसी है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक लड़का पांचवी कक्षा का छात्र है जबकि दूसरा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। अधिकारी ने बताया कि लड़के बच्ची को खेलने के बहाने से गांव के बाहरी इलाके में स्थित खेत में ले गए जहां कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने बताया कि बाद में मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।