ब्रेकिंग
नाबालिग की हत्या के विरोध में हजारीबाग बंद; सड़कों पर उतरे सांसद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात Jharkhand Weather Update: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज; मंगलवार को तेज हवा, वज्रपात और बारिश का 'ये... हजारीबाग रामनवमी में मातम! विसर्जन जुलूस के दौरान 3 लोगों की जान गई, लगभग 1000 श्रद्धालु चोटिल पतरातू में अपराधियों का तांडव, ताबड़तोड़ फायरिंग में सुरक्षा गार्ड को लगी गोली Khunti Murhu Violence News: मुरहू हिंसा के बाद खूंटी में तनाव; अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान, भारी पुलिस... KITG 2026 Hockey Semifinals: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की पुरुष और महिला टीम सेमीफाइनल मे... Khelo India Tribal Games 2026: बालिका फुटबॉल में असम और तमिलनाडु की बड़ी जीत; छत्तीसगढ़ समेत चार टीम... जशपुर में बड़ा हादसा: पुल से नीचे गिरी तेज रफ्तार बाइक, 2 युवकों की मौके पर मौत इंदिरा मार्केट में भीषण आग का तांडव, दो दुकानें जलकर खाक; लाखों का सामान खाक दुर्ग में 'बचपन का टिकट' कार्यक्रम की धूम; हजारों महिलाओं ने फिर से जिया अपना बचपन

MP की वो प्राकृतिक जगहें, जहां सर्दियों में घूमने पर आता है डबल मजा..

 एमपी में अगर आप सर्दियों के सीजन में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बरे में बताएंगे जहां आप ठंड के मौसम का आनंद उठा सकते हैं। जानिए मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में…

मंडला जिले से 70 किलोमीटर की दूरी पर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान स्थित है। राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको प्राकृतिक नजारों से भरपूर हरा भरा मैदान भी मिल जाएगा, जंगल की झाड़ियों और जंगल के बीच में जानवरों के नजारे देखने को मिलेंगे।

मध्य प्रदेश में काला पहाड़ काफी प्रसिद्ध है यह मंडला जिले में मौजूद है. यह रामनगर के बीच स्थित है. ये पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। काली और भूरी चट्टानों का यह पहाड़ 3 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

 नर्मदापुरम जिले में स्थित पंचमढ़ी में  सर्दियों में तापमान शून्य तक पहुंच जाता है। यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण के लिए यह मशहूर है। पचमढ़ी में देश और विदेश से भी लोग घूमने के लिए आते हैं।

मध्य प्रदेश में आप ऐतिहासिक जगह जाना चाहते हैं, तो आप इसके लिये ग्वालियर को चुन सकते हैं, यहां जाकर आपको घूमने के लिये एतिहासिक जगहें आसानी से मिल जायेंगी. किले के अलावा आप जयविलास पैलेस म्यूजियम, तिघरा बांध भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

अगर आपको ठंड के मौसम में धुआंधार जल प्रपात देखना है तो यह जलप्रपात जबलपुर जिले में स्थित एक जलप्रपात है. यहां पर पानी दूध की तरह सफेद दिखाई देता है. जो जल धुएं की तरह उड़ता हुआ भी नजर आता है।