ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, लखनऊ से लेकर पटना और पानीपत तक ओला-बारिश; कोहरे की गिरफ्त में होंगे ये 10 राज्य

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर और पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी दी है. इस रीजन में ओला वृष्टि और बारिश के साथ घने कोहरे की चेतावनी दी गई है. यह परिस्थिति पश्चिमी विक्षोभ की वजह बनी है. साथ में चल रही पूर्वी हवाओं की वजह से खासतौर पर उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा पंजाब में रविवार को भी ओला वृष्टि की संभावना है. वहीं अगले पांच दिनों तक समूचा उत्तर भारत और पूर्वोत्तर में घना कोहरा छाया रह सकता है.

उत्तर और पश्चिम भारत में पहले से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुक्रवार की ही रात दिल्ली एनसीआर में कोल्ड वेव चली थी. मौसम विभाग के दिल्ली केंद्र के मुताबिक शनिवार को दिल्ली एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के भी कई जिलों में कोल्ड डे था. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह ग्राउंड फ्रॉस्ट दर्ज किया गया है. इसी प्रकार पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार के बड़े हिस्से घने कोहरे के आगोश में रहे.

हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना

इसी प्रकार मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी कोहरे की वजह से दृष्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई थी. वहीं दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी आदि में बारिश भी हुई है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. इसमें कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान की भी स्थिति बन सकती है.

पूर्वोत्तर में गरज के साथ बारिश

इसी प्रकार सोमवार को अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलावा असम और मेघालय में भी गरज के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 15 जनवरी तक तमिलनाडु, पुडुचेरी में भी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह का अनुमान जारी किया है. इस अनुमान के मुताबिक समूचा उत्तर भारत पूरे हफ्ते कोहरे और ठंड से प्रभावित रह सकता है. वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है.