ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बुर्का खुलते ही पुलिस भी रह गई हैरान, पति को छोड़कर पत्नी कर रही थी यह काम, युवक भी गिरफ्तार

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के खजराना थाना पुलिस ने एक ऐसे ड्रग्स तस्कर महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है जो कि राजस्थान से एमडी ड्रग्स बुर्के में छिपाकर इंदौर के खजराना क्षेत्र में पुड़िया बनाकर बेचने का काम करती थी। इंदौर की खजराना थाना पुलिस ने एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। महिला उज्जैन से अपने पति को छोड़कर इंदौर आकर   पिछले एक साल से खजराना इलाके में ड्रग्स बेचने का काम कर रही थी। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

वहीं एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टार चौराहे के पास सर्विस रोड़ पर एक महिला और एक युवक खड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की चेकिंग की  तो महिला आयशा उर्फ आशु, पति मोहसिन खान, निवासी अशरफी नगर घबराई हुई मिली।

बुर्का पहने इस महिला की तलाशी ली गई,तो बुर्के में छिपाकर रखी हुई 15 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। इसके बाद, युवक भूरा की तलाशी ली गई, और उसके पास भी एमडी ड्रग्स बरामद हुई। बहरहाल पुलिस महिला और पुरुष से पूछताछ कर रही है कि यह इंदौर में किसको ड्रग्स देने वाले थे।