ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

मध्य प्रदेश: कांग्रेस संगठन में फेरबदल, इन नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेर बदल हुआ है. कांग्रेस में अलग-अलग विभागों के इंचार्ज बनाए हैं. पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह को संगठन प्रभारी बनाया गया है. लंबे समय से संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे राजीव सिंह को पॉलिटिकल एडवाइजर की जिम्मेदारी मिली है. यूथ कांग्रेस, माइनॉरिटी डिपार्टमेंट, ट्रेनिंग डिपार्टमेंट, इलेक्शन मैनेजमेंट ,पॉलीटिकल एडवाइजर ,महिला कांग्रेस और एनएसयूआई इचांर्ज की भी घोषणा हुई है.

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को यूथ कांग्रेस का इंचार्ज बनाया गया है. हिना कांवरे को महिला कांग्रेस, मृणाल पंथ को एनएसयूआई , जय हडिया को लीगल सेल, अभय तिवारी को रिसर्च और कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, प्रतिभा रघुवंशी को बाल कांग्रेस की जिम्मेदारी मिली है. अलग-अलग डिपार्टमेंट के कुल 35 इंचार्ज बनाए गए हैं. सचिव और महासचिवों को ये जिम्मेदारी सौंपी गईं है.

26 जनवरी को मऊ में होने वाले ‘जय बापू ,जय भीम, जय संविधान’ कार्यक्रम को कांग्रेस मेगा शो बनाने की तैयारी में है. इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी. इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,राहुल गांधी, प्रियंका गांधी , कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री देश भर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में सवा लाख से ज्यादा लोगों को बुलाने की कोशिश की जा रही है. इसे लेकर भी एमपी कांग्रेस ने 10 अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. इनके अलावा ठहरने और भोजन व्यवस्था सहित अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है.

इन नेताओं को दी संभागवार जिम्मेदारी

अरुण यादव को जबलपुर ,अजय सिंह को रीवा संभाग, बाला बच्चन को नर्मदापुरम, सज्जन सिंह वर्मा को इंदौर, जयवर्धन सिंह को ग्वालियर ओंकार सिंह मरकाम को सागर कमलेश्वर पटेल को शहडोल , महेश परमार को उज्जैन ,आरिफ मसूद को भोपाल ओर हेमंत कटारे को चंबल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में 10 और 11 जनवरी को एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी. दो दिनों तक यह बैठके चलेगी. पहली बैठक प्रदेश कार्यकारिणी की होगी. प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठक लेंगे. दूसरी बैठक 26 जनवरी को लेकर बनाई गई कमेटी की होगी.