ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

कानपुर: पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को जेल पहुंचाने वाले मुख्य गवाह की मौत, विष्णु सैनी की हार्ट अटैक से गई जान

कानपुर के सीसामाउ विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आगजनी मामले के मुख्य गवाह विष्णु सैनी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. विष्णु सैनी ने इरफान के मामले में गवाही दी थी. उनकी गवाही की वजह से ही इरफान सोलंकी को सात साल की सजा हुई थी. इस समय सजा के खिलाफ इरफान सोलंकी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. आगजनी के मामले के अलावा एक और मामले में विष्णु सैनी प्रमुख गवाह थे जिसमें उसने आरोप लगाया था कि पेशी के दौरान इरफान समेत अन्य आरोपियों ने उन्हें धमकाया और रंगदारी मांगी थी.

नवंबर 2022 में इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान और अन्य 10 आरोपियों के खिलाफ कानपुर की रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने झोपड़ी में आग लगाने का मुकदमा दर्ज कराया था. जून 2024 में कानपुर की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने इरफान सोलंकी, भाई रिजवान और पांच आरोपियों को सात साल की सजा सुनाई थी. इस मामले में कई गवाह थे जिसमें से कल्याणपुर निवासी विष्णु सैनी मुख्य गवाहों में से थे. विष्णु के परिजनों ने बताया कि विष्णु सैनी की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

धमकी और रंगदारी का आरोप

आगजनी के मामले में गवाही देने के साथ विष्णु सैनी ने यह आरोप भी लगाया था कि मामले की पेशी के दौरान इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान सोलंकी समेत अन्य आरोपियों ने उसको धमकी दी थी और रंगदारी मांगी थी. जिस मामले में आरोपियों को सजा हुई है. उसके अलावा भी अन्य आरोपियों के खिलाफ विष्णु सैनी की गवाही होनी थी. अब विष्णु की मौत होने के बाद केस पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा धमकाने और रंगदारी मांगने के आरोप में भी विष्णु सैनी की गवाही होनी थी जो अब नहीं हो पाएगी.