ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

इंदौर में डिस्पोजल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागे कर्मचारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में डिस्पोजल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से धुएं का गुबार आसमान में देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह आग लगी उसे समय फैक्ट्री के अंदर मजदूर भी मौजूद थे। घटना के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग को लगता हुआ देख कर्मचारी अपनी जान बचाकर मौके से भाग गए।

 कनाड़िया थाना क्षेत्र की यह पूरी घटना है। रविवार को डिस्पोजल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस पूरी घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई।

आपको बता दें कि इस फैक्ट्री के पास एक पेट्रोल पंप भी बना हुआ है, गनीमत रही कि आग पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। यह आग किन कारणों के चलते लगी है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।