ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

पुलिस कर्मी या भू-माफिया? निलंबित लेखपाल से मिलीभगत कर बरेली में करोड़ों की जमीन हड़पी; तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस कर्मियों की एक करतूत सामने आई है, जहां थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, हेड कांस्टेबल ने निलंबित चकबंदी लेखपाल के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन पर रातों-रात कब्जा कर लिया. यह घटना पुलिस और भूमाफियाओं की मिलीजुली साजिश का हिस्सा थी, जिसमें पीड़ित पक्ष का चालान भी कर दिया गया.

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच में पाया कि थाना बारादरी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार, सैटेलाइट चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल ने मिलकर भूमाफियाओं के गिरोह के साथ मिलकर अवैध रूप से करोड़ों की कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया. यह पूरी घटना तब सामने आई जब जमीन के मालिक मोहम्मद इलियास ने पुलिस वालों पर जमीन हड़पने की शिकायत की.

कैसे हुआ अवैध कब्जा

घटना के अनुसार, मोहम्मद इलियास का यह प्लॉट बरेली के नवादा शेखान इलाके में स्थित है, जहां उनका परिवार पिछले कई सालों से फूलों की नर्सरी चला रहा था. 13 दिसंबर को मोहम्मद इलियास के परिवार के सदस्य परवेज और अन्य को पुलिस ने थाने बुलाया और उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया. 14 दिसंबर की शाम को आरोपियों को समय देने के लिए परवेज और उसके परिवार का चालान कर दिया गया.

इसके बाद, निलंबित चकबंदी लेखपाल और भूमाफियाओं के गिरोह ने पूरी साजिश के तहत रातों-रात इस प्लॉट पर कब्जा कर लिया. आरोपियों ने खुद को भूमि के मालिक बताते हुए वहां चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे भी लगवा दिए. विवाद से बचने के लिए अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को वहां बसा दिया गया ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में एससी-एसटी एक्ट का सहारा लिया जा सके.

तीन पुलिसकर्मियों का निलंबन

पूरे मामले की जांच जब एसपी सिटी मानुष पारीक ने की, तो यह बात सामने आई कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार, चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल ने भूमाफियाओं के गिरोह से मिलकर पूरी साजिश को अंजाम दिया. इसके बाद एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दे दिए.

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य का बयान

एसएसपी अनुराग आर्य ने इस मामले में बयान देते हुए कहा, ‘हमारी पुलिस किसी भी अपराधी को नहीं छोड़ने वाली है. जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह पुलिस कर्मचारी हो या कोई अन्य, उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. इस घटना में जो पुलिसकर्मी और भूमाफिया गिरोह शामिल थे, वे कानून से ऊपर नहीं हैं और उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.’