ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

अभी से बना लें प्लानिंग, जनवरी में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2025 में बैंक हॉलिडे की स्टेटवाइज लिस्ट जारी कर दी है. रीजनल फेस्टिवल्स के कारण पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियां भी अलग-अलग हैं. जनवरी के महीने में जहां 4 संडे और दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा गुरु गोबिंद सिंह का जन्मदिन, मकर संक्रांति, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर बैंक बंद रहने वाले हैं. वहीं 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे यानी गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बैंकों का अवकाश रहता है, लेकिन इस बार 26 जनवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसकी वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश यूं ही रहेगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर जनवरी के महीने में कौन-कौन सी तारीख को बैंकों का अवकाश रहने वाला है.

जनवरी बैंक अवकाश 2025

  • 1 जनवरी, 2025 को, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता और शिलांग में बैंक नए साल के दिन या लूसोंग या नामसूंग में बंद रहेंगे.
  • 2 जनवरी, 2025 को आइजोल, गंगटोक में लूसोंग/नामसूंग/नए साल का जश्न मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे.
  • 6 जनवरी, 2025 को श्री गुरु गोबिंद सिंह के जन्मदिन के मौके पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेंगे.
  • 11 जनवरी को आइजोल और इंफाल में मिशनरी दिवस/इमोइनु इरतपा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 14 जनवरी 2025 को अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद ( आंध्र प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना), ईटानगर, कानपुर और लखनऊ में मकर संक्रांति/उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघे संक्रांति/माघ बिहू/हजरत अली के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 15 जनवरी, 2025 को चेन्नई में तिरुवल्लुवर दिवस के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे.
  • 16 जनवरी, 2025 को चेन्नई में उझावर थिरुनल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 जनवरी, 2025 को अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती और वीर सुरेंद्रसाई जयंती के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन, मोबाइल बैंकिंग सर्विस करें यूज

मॉर्डन बैंकिंग बैंक बंद होने के बावजूद भी कई तरह की सुविधाएं प्रोवाइड करा रही है. नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यहां तक कि व्हाट्सएप बैंकिंग सहित ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म विभिन्न फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए सुरक्षित और कुशल चैनल प्रदान करते हैं. ये प्लेटफॉर्म कस्टमर्स की जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत एन्क्रिप्शन उपयोग करते हैं. ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक बैंक ब्रांच बंद होने के बाद भी बिल पेमेंट, फंड ट्रांसफर और अकाउंट इंक्वायरी जैसे ट्रांजेक्शन की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं.