ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

अफ्रीकी देश इथियोपिया में दर्दनाक हादसा, नदी में ट्रक गिरने से 66 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश इथियोपिया के एक दूरदराज इलाके में रविवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां ट्रक पुल से नीचे नदी में गिर गया. इस दुर्घटना में कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 64 लोगों की मौत तो घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा.

हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. ट्रक पुराना और जर्जर स्थिति में था, जिससे पुल पार करते समय यह संतुलन खो बैठा और नदी में गिर गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.

राहत और बचाव कार्य में देरी

राहत एवं बचाव कार्य में देरी ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया. घायल लोगों को तुरंत सहायता नहीं मिल पाई, जिससे मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ. गंभीर रूप से घायल मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में भेजा गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल और आसपास की सड़कें बेहद खराब हैं. उन्होंने पहले भी प्रशासन से इस जगह को सुरक्षित बनाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.

शादी में जा रहे थें लोग

यह हादसा इथियोपिया की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की खामियों को उजागर करता है. यह घटना न केवल प्रभावित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक गहरी त्रासदी बन गया. शादी समारोह का जश्न मातम में बदल गया, और इस हादसे ने इथियोपिया में सड़क सुरक्षा और संरचना की कमजोरियों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

लैंडलॉक्ड देश है इथियोपिया

इथियोपिया पूर्वी अफ्रीका का एक लैंडलॉक्ड देश है. यह अफ्रीका का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा है. देश में किसानों के लिए कई उद्योग भी हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से राजनीतिक अस्थिरता और जातीय संघर्षों ने यहां के विकास को प्रभावित किया है. इथियोपिया में 2018 के बाद से सुधारों के प्रयास किए गए हैं, लेकिन क्षेत्रीय संघर्षों और मानवीय संकटों ने विकास की राह में रुकावटे डाली हैं.