ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

WhatsApp का ‘नीला गोला’ करेगा कमाल, बस इस तरह करें Meta AI का इस्तेमाल

वॉट्सऐप पर मेटा एआई आपकी चैटिंग को और भी क्रिएटिव और आसान बनाता है. यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए काम करता है. वॉट्सऐप में इसकी सबसे बड़ी पहचान एक नीले रंग के गोले (ब्लू सर्कल) का आइकन है. इस ‘नीले गोले’ की मदद से आप अब अपने मैसेज को ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव तरीके से भेज सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे यह नीला गोला आपके वॉट्सऐप एक्सपीरियंस को खास बना सकता है.

Meta AI क्या है?

Meta AI, मेटा (वॉट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) का बनाया हुआ पावरफुल एआई चैटबोट है. यह Llama 3 लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है और सवालों के जवाब देना, टेक्स्ट बनाना, इमेज जेनरेट करना, ट्रांसलेशन करना और समरी तैयार करना जैसे काम आसानी से कर सकता है.

Meta AI का इस्तेमाल

WhatsApp पर इस नीले गोले का इस्तेमाल करना बेहद आसान है. आपको यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करने हैं.

स्टेप 1. WhatsApp खोलें

सबसे पहले अपने एंड्रॉयड या iOS डिवाइस पर वॉट्सऐप ऐप खोलें.

स्टेप 2. नीला गोला (Meta AI) आइकन ढूंढें

एंड्रॉयड यूजर्स: Meta AI का नीला गोला ‘न्यू चैट’ बटन के ऊपर दिखाई देगा.

iPhone यूजर्स: यह आइकन स्क्रीन के ऊपर, इनबॉक्स के अंदर दिखाई देता है.

स्टेप 3. चैट शुरू करें

अब नीले गोले पर क्लिक करें और एक नई चैट विंडो खुल जाएगी.

स्टेप 4. सवाल पूछें

अब आप Meta AI से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. उदाहरण के लिए-

‘भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है?’

‘मुझे एक मजेदार जोक बताओ!’

स्टेप 5. इमेज जेनरेट करें

अगर आप कुछ इमेज बनवाना चाहते हैं, तो बस ‘Imagine’ शब्द लिखकर इमेज की डिटेल्स दें. उदाहरण के लिए-

‘Imagine a beautiful garden with blooming flowers and a waterfall.’

‘Imagine a spaceship flying over a city at night.’

Meta AI तुरंत आपने जो डिटेल्स बताई है, उसके आधार पर एक इमेज बनाएगा.

वॉट्सऐप ग्रुप में Meta AI

वॉट्सऐप ग्रुप में भी मेटा एआई का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए आपको ‘@’ टाइप करना होगा और Meta AI को चुनना होगा. आप ग्रुप के सभी मेंबर्स के साथ मिलकर Meta AI से सवाल पूछ सकते हैं और इसके जवाब का इस्तेमाल कर सकते हैं. Meta AI के जवाब ग्रुप में सभी को दिखाई देंगे, जिससे टीमवर्क में भी मदद मिलेगी.