ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

लाठीचार्ज के खिलाफ बिहार में उबाल, दरभंगा में रोकी ट्रेन

बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त परीक्षा को अभ्यर्थी रद्द करने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने रविवार को अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया था, जिसके विरोध में सोमवार 30 दिसंबर को बिहार बंद का ऐलान किया गया है. छात्र पुनर्परीक्षा से कम पर बात मानने को तैयार नहीं हैं. बिहार बंद का असर दरभंगा में भी दिखा. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में दरभंगा से दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को दरभंगा स्टेशन पर ही रोक दिया.

दरभंगा स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेल की पटरी पर उतर कर जमकर विरोध जताया है. कई छात्रों ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के खिलाफ राज्य के छात्रों का रोष बढ़ता ही चला जा रहा है. छात्र 13 दिसंबर को हुई परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

चक्का जाम का किया ऐलान

आयोग ने इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है. रविवार को राजधानी पटना में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों छात्रों पर वाटर कैनन और हल्के बल का भी इस्तेमाल किया. इस कदम से छात्रों में और ज्यादा आक्रोश है. सोमवार को बिहार बंद और चक्का जाम का ऐलान किया गया है.

छात्रयुवाओं की तरफ से आयोजित चक्का जाम को अलग-अलग पार्टियों के छात्र संगठनों ने भी समर्थन दिया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बीपीएससी अभ्यर्थियों के चल रहे आंदोलन के प्रति सरकार का दमनात्मक और अड़ियल रवैया निंदनीय है. हमारी मांग है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करें और पीटी परीक्षा अविलंब रद्द करें.

बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

पटना में BPSC छात्रों के आंदोलन के समर्थन में और छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ दरभंगा जंक्शन पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. इस दौरान बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन को घंटों तक रोक कर रखा गया. यही नहीं, प्रदर्शनकारियों ने बिहार सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिहार की सबसे बड़ी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई. इसी धांधली का विरोध कर छात्रों पर बिहार की सरकार अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए परीक्षा रद्द नहीं करना चाहती है. परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर पटना रैली कर रहे छात्रों पर बिहार की सरकार लाठी चार्ज करवा कर अपने मंसूबे को दिखा दिया है.

उन्होंने कहा, सरकार ने छात्र हित की बात करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरीके से शिक्षा माफियाओं के चंगुल में पूरी तरीके से फंस चुकी है, जिस कारण सरकार पूरी परीक्षा को रद्द करने से इंकार कर रही है.