ब्रेकिंग
झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध... लाखों का बजट और चौपाटी बनी पार्किंग! कोरिया के शिवपुर चरचा में सरकारी पैसे की बर्बादी का 'लाइव' नजार... कबीरधाम का फिर बजा डंका! काम देने में छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला बना कवर्धा; मिली बड़ी कामयाबी आजादी के 'अमृत काल' में ये कैसी मजबूरी? सूरजपुर में 1KM पैदल चलकर डबरी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्...

भोपाल में मोपेड सवार दो दोस्तों को घेरकर फायरिंग चाकू मारे, एक युवक के हाथ में लगी गोली

भोपाल। राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है। बदमाश खुले आम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार देर रात चार बदमाशों ने मोपेड सवार दो दोस्तों को घेरकर उन पर फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर वार भी किये। हमले में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। सिर पर भी चाकू का घाव है। दोनों युवक को हमीदिया अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार घटना ऐशबाग थाना के सोनिया गाँधी इलाके की है।

 पुलिस के मुताबिक ऐशबाग के जनता क्वार्टर में रहने वाले नफीस राजा ने बताया कि वह मार्बल कटिंग का काम करता है। दिलकुश बाग में एक दोस्त रहता है। उससे मिलने के लिए दोस्त तंजीन के साथ मोपेड से जा रहा था। तभी सोनिया कॉलोनी की तरफ जाते समय चार बदमाशों ने अपनी दो बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया। दोनों युवक कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक बदमाश ने कट्टा निकाल कर फायर कर दिया। गोली नफीस के बाएं हाथ की कोहनी में लगी है।

इसके बाद दूसरे बदमाश ने सिर पर चाकू से वार कर दिया। बदमाशों ने तंजीन पर भी चाकू से वार किए हैं।पुलिस ने बतया कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। हमला करने का आरोप अरबाज, अरमान इक्का, अमन केला और फराज पर लगे हैं। सभी के खिलाफ ऐशबाग सहित अन्य थानों में कई आपराधिक केस दर्ज हैं। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने घेराबंदी कर अमन केला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी लुकमान को भी छुरा के साथ गिरफ्तार कर लिया।