ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

40 रुपए का गुटका उधार न देने पर दलित परिवार पर जानलेवा हमला, 4 लोगों के तोड़े हाथ-पैर

छतरपुर : बुंदेलखंड में सामंतवाद और दबंगों की दबंगई सिर चढ़कर बोल रही है। यहां अपराध और अपराधी लगातार बढ़ रहे हैं। यह इलाका अपराधियों का गढ़ सा बनाता जा रहा है। बुंदेलखंड एक तरफ जहां दलितों पर हो अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे वहीं दूसरी ओर उन्हें छोटी-छोटी बात पर जानलेवा हमलों का शिकार बनाया जा रहा है।

ताजा मामला जिले चंदला क्षेत्र का है। जहां महिला द्वारा ठाकुर साहब को गुटका उधार न देना इतना भारी पड़ गया कि उसे अपनी जान देते-देते बचना पड़ा और उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। इतना ही नहीं उसके पूरे परिवार 3 भाइयों को भी पीटा गया और तब तक पीटा गया जब तक कि उनके हाथ, पैर और सिर नहीं फूट गये। सभी घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां उनको ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया और उनका ईलाज चल रहा है।

घायलों के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के ग्राम हटवा थाना प्रकाश बमोरी का है। जहां पर दलित परिवार को लाठी डंडों से इसलिए हमला किया गया कि उसने आरोपियों को एक मात्र गुटका उधार नहीं दिया। उसका कहना था कि आप पहले की उधारी चुका दो फिर उसके बाद नई उधारी लो, और गांव के ठाकुर साहब और दबंगों को यह बात रास नहीं आई जहां उन्होंने आव देखा ना ताव नवविवाहित महिला सहित पूरे घर को लाठी डंडों से पीट डाला। इस हमले में पूजा अहिरवार और उसके 3 भाई घायल हुए हैं। जिसमें पिता के पैर टूट गए तो वहीं भाइयों के पैर और सिर में गभीर चोटें हैं।

पूजा बताती है कि गांव के ठाकुर/दबंगों ने जाति सूचक ग़ालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। और कहा है कि गांव छोड़कर भाग जाओ वरना सभी को जान से मार देंगे। आरोप है कि मामले की शिकायत और रिपोर्ट संबंधित प्रकाश बम्होरी थाने में की पर पुलिस ने दबंगों के कहने पर उल्टा हम पर ही मामला दर्ज कर लिया है। और उनपर कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं आरोपी गांव से छतरपुर जिला अस्पताल आकर धमकी दे रहे हैं कि गांव वापिस आ मत जाना और अगर आ गए तो सभी को मौत की नींद सुला देंगे।

मामले में जब प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस से बात की तो उनका कहना है कि हमने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर दिया है। बाकी डॉक्टरों की रिपार्ट आने पर ही धाराओं में बढ़ोत्तरी और आगे कार्रवाई होगी।

हाल ही में जानकारी प्राप्त हुई है कि आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज को किया गया है पर उन्हें अब तक पकड़ा नहीं जा रहा जिससे वह जिला अस्पताल तक धमकी देने आ रहे और धमका रहे हैं।