ब्रेकिंग
ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क... Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी का तांडव! तेज हवाओं से थमी रफ्तार; जानें UP सम... अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब...

दिल्ली में दो बदमाशों के शॉर्ट एनकाउंटर का इंदौर कनेक्शन, MP में कई वारदातों को अंजाम दे चुके आरोपी

इंदौर: इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में लूट की वारदात करने वाले शातिर बदमाशों पर दिल्ली के पश्चिम क्षेत्र में करवाई सामने आई है। पूरे मामले में बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दोनों आरोपी घायल हुए हैं तो वहीं आरोपियों पर मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर वारदात करने की बात भी सामने आ रही है

पूरा मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा द्वारा बताया गया कि तुकोगज थाना क्षेत्र में नवंबर माह में कारोबारी के यहां दिनदहाड़े वारदात हुई थी जिसमें बदमाश लाखों रु. के सोने चांदी के जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए थे तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद में दो राज्यों की पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी जिसमें दिल्ली और इंदौर पुलिस संयुक्त रूप से उनकी तलाश कर रही थी।

कार्रवाई में सामने आया है कि दिल्ली के पश्चिम क्षेत्र में दोनों बदमाश को देखा गया और फिर वहां की स्थानीय पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ भी होने की बात बताई जा रही है। कार्रवाई में बदमाश रोहित कपूर और रिंकू सागर को पकड़ा गया है। अब उनसे जो वारदात करके लूट का भी पुलिस जप्त करने में जुटी हुई है। वही इंदौर पुलिस की एक टीम भी दिल्ली के लिए रवाना हो गई है और उन्हें ट्रांजिट डिमांड पर इंदौर लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई वारदातें की गई थी उन तमाम वारदातों को लेकर भी उनसे बारीकी से पूछताछ की जाएगी।