ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

नए साल का जश्न मनाना नाजायज…मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मुसलमानों से की ये अपील

नया साल आने को है, 2 दिन बाद साल 2024 खत्म हो जाएगा. लोग आने साल 2025 के स्वागत के लिए जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं. एक तरफ नए साल के जश्न मनाने की प्लानिंग की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मुस्लिम समुदाय से नया साल न मनाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को नए साल पर जश्न नहीं मनाना चाहिए.

शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने एक फतवा जारी करते हुए कहा कि नए साल का जश्न मनाना, मुबारकबाद देना और प्रोग्राम आयोजित करना इस्लाम पूरी तरह से नाजायज है. उन्होंने कहा कि नए साल का जश्न मनाना फक्र की बात नहीं है, इसकी मुबारकबाद नहीं देनी चाहिए. ये ईसाइयों का त्योहार है और मुसलमानों के लिए ये सख्त नाजायज है. मौलाना ने कहा कि इस्लाम में नाचना गाना पूरी तरह से हराम है. शरियत में ये काम मुजरिमों वाला है. ऐसे में मुस्लिम युवाओं को हिदायत दी जाती है कि नया साल न मनाए.

‘इस्लाम में नाच गाना हराम है’

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने फतवे में कहा है कि नया साल जनवरी से शुरू होता है जो गैर मुस्लिमों का धार्मिक कार्यक्रम है. ऐसे में इसे मुस्लिमों को नहीं मनाना चाहिए. ये जायज नहीं है. उन्होंने कहा कि कि नए साल का जश्न मनाना, नाच गाना करना, पटाखे जलाना, कि नए साल का जश्न मनाना मुबारकबाद देना ये सारे काम इस्लामी शरीयत में नाजायज हैं.

‘शरीयत के खिलाफ काम न करें मुसलमान’

उन्होंने कहा कि हर साल इस मौके पर कई कार्यक्रम होते हैं, जिसमे मुस्लिम समुदाय के लोग भी शिरकत करते हैं, जोकि पूरी तरह से गलत है उन्हें ऐसे कार्यक्रमों से दूर रहना चाहिए. इस्लाम इस तरह के कार्यक्रमों को सख्ती के साथ रोकता है. मौलाना ने कहा कि अगर कोई शख्स इस तरह का गैर शरई काम करता है तो वह गुनहगार होगा. ऐसे में मुसलमानों को चाहिए कि शरीयत के खिलाफ कोई भी काम न करें और गुनहगार न बनें.