ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

मध्य प्रदेश में पूर्व सांसद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मारपीट के मामले में दर्ज है एफआईआर

बालाघाट। बालाघाट की लालबर्रा पुलिस ने पूर्व सांसद कंकर मुंजारे को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूर्व सांसद पर लालबर्रा थाने में मारपीट का मामला दर्ज है। शुक्रवार को लालबर्रा के 14 धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधक, प्रभारी और कर्मचारियों ने इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में पूर्व सांसद कंकर मुंजारे सहित अन्य चार लोगों पर गाली गलौज देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रशासक दिलीप कुमार लिल्हारे ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मोहगांव धान खरीदी केंद्र पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे अपने साथियों के साथ आए थे। जिन्होंने एक किसान के बिना एफएक्यू धान को लेने के लिए बोल रहे थे, लेकिन शासन से ऐसी धान नहीं लेने को कहा गया है।

इस बात पर वे नाराज हो गए और उन्होंने साथ आए लोगों ने केंद्र प्रभारी के साथ मारपीट करने के लिए कहा। इसके बाद उन लोगों ने प्रभारी से मारपीट कर दी। पुलिस ने सहकारी समिति मर्यादित मोहगांव (ध.) पंजीयन क्रमांक 401 के सहायक प्रबंधक नंदकिशोर पिता फूलचंद दशरिये 46 वर्ष सुरजाटोला मोहगांव (ध.) निवासी की शिकायत पर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे बालाघाट निवासी, सहजलाल उपवंशी बड़ी कुम्हारी निवासी, दीपेश रनगिरे बड़ी कुम्हारी निवासी, प्रवीण नगपुरे मोहगांव धपेरा निवासी के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) भादवि के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

नेवरगांव खरीदी केंद्र में तोड़ा लैपटाप

इधर दूसरे मामले में सेवा सहकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 47 के धान खरीदी केंद्र नेवरगांव(ला.) में ऑपरेटर के साथ मारपीट कर लैपटाप तोड़ने का मामला सामने आया है। प्रबंधक सेवा सहकारी समिति नेवरगांव एमपी ठाकरे ने बताया कि ऑपरेटर जितेंद्र कुमार पिता अर्जुन सिंह देशमुख 37 वर्ष ग्राम मोहगांव जाम निवासी शुक्रवार की सुबह कार्यालय में आकर काम कर रहे थे।

तभी दोपहर में रियाज खान लालबर्रा निवासी आया और डंडे से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने लैपटाप भी तोड़ दिया। इस बीच किसानों ने आरोपित को पकड़कर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया।