ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य को लेकर पिता शाहरुख खान के पास पहुंचीं सुहाना खान, अलीबाग फार्म हाउस में क्या होने वाला है?

हाल ही में बॉलीवुड के सभी सितारे क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर चर्चा में थे, जिसके बाद से अब सभी की नजर उनके न्यू ईयर पार्टी पर टिकी हुई है. हालांकि, इधर बीच लोगों का अटेशन सबसे ज्यादा शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने लिया है. काफी वक्त से दोनों की डेटिंग की खबरें लोगों के बीच सर्कुलेट हो रही हैं और वहीं हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ दिखे.

न्यू ईयर पार्टी के लिए हाल ही में सुहाना और अगस्त्य दोनों साथ में दिखे. दोनों पार्टी के लिए शाहरुख खान के आलीशान अलीबाग फार्म हाउस जाते हुए नजर आए. इस दौरान दोनों ही बहुत कैजुअल लुक में थे, अगस्त्य ने इस वक्त पर आर्यन खान के डायवोल ब्रांड की कैप भी पहनी हुई थी. अलीबाग फार्म हाउस, डेजा वू फार्म्स नाम का एक आलीशान रिट्रीट है, जो कि शानदार पार्टियों को होस्ट करने के लिए बॉलीवुड सितारों की पसंद है. इस फार्म हाउस से कमाल का नजारा देखा जा सकता है.

फिर साथ दिखे सुहाना- अगस्त्य

सुहाना और अगस्त्य फार्म हाउस जाने के लिए गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट हुए, जहां से उन्होंने लोकेशन पर पहुंचने के लिए स्पीड बोट का सहारा लिया. फैन्स इस जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं, हालांकि, अभी दोनों ने ही इस अफवाह के बारे में कुछ भी नहीं कहा है. दोनों के बारे में अफवाह उस वक्त फैलनी शुरू हुई जब दोनों कई बार एक साथ दिखाई देने लगे. दिवाली के वक्त दोनों पार्टी में साथ नजर आए थे. हालांकि, इसके अलावा दोनों वापस से अनन्या पांडे की कॉल मी बे के प्रीमियर के दौरान भी साथ दिखे थे.

नए प्रोजेक्ट पर कर रहे काम

फिल्मों की बात करें, तो सुहाना खान सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वो अपने पिता यानी सलमान खान के साथ नजर आएंगी. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म साल 2025 में सिनेमाघरों में दस्तक दे देगी. हालांकि, फिल्म के टाइटल में बदलाव किया जा सकता है. वहीं अगस्त्य की बात की जाए तो, वो श्रीराम राघवन की डायरेक्शन में बन रही फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे.