ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए आंवला, हेल्थ को हो सकता है नुकसान

आंवले को इंडियन गूसबेरी भी कहा जाता है. अपने औषधीय गुणों और सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण काफी पॉपुलर है. इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व होते हैं- जो इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने, त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर चीज का सही क्वांटिटी में सेवन ही फायदेमंद होता है.

आंवले खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता. कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक हो सकता है, खासकर अगर इसे ज्यादा क्वांटिटी में या बिना डॉक्टर की सलाह के लिया जाए. आंवले में एसिडिक तत्व और फाइबर ज्यादा होता है, जो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को आंवले का सेवन करने से बचना चाहिए और क्यों.

एसिडिटी की समस्या

आंवले में एसिडिक गुण होते हैं, जो गैस की समस्या को बढ़ा सकते हैं. अगर आपको पहले से ही पेट में जलन या गैस की समस्या है, तो आंवला खाने से ये समस्या और गंभीर हो सकती है. इसलिए आंवला खाने से बचें.

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग

लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को आंवले का सेवन सावधानी से करना चाहिए. आंवला प्राकृतिक रूप से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसमें मौजूद तत्व ब्लड वेसेल्स को आराम देते हैं. लेकिन किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर पहले से ही कम है, तो आंवले का सेवन ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है.

खून पतला करने की दवाएं लेने वाले लोग

आंवला खून को पतला करने का काम करता है. अगर आप पहले से खून पतला करने की दवाएं ले रहे हैं, तो आंवला खाने से खून ज्यादा पतला हो सकता है. इससे खून बहने का खतरा बढ़ जाता है, जो आपके शरीर के लिए कई समस्याएं पैदा कर सकता है. इस स्थिति में भी आंवला न खाएं.

डायरिया या कब्ज की समस्या वाले लोग

आंवले में फाइबर ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए अच्छा है. ज्यादा आंवला खाने से डायरिया या कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं. आंवला शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, लेकिन इसे ज्यादा खाने से डायरिया की स्थिति को गंभीर बना सकता है. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो इसका सेवन सावधानी से करें.

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आंवला खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. कुछ मामलों में आंवला हार्मोनल बदलाव को प्रभावित कर सकता है, जो गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है.