ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमिका से मिलने पहुंचा गांव; गांववालों ने कर दी कुटाई

बिहार के गोपालगंज में एक युवक इंस्टाग्राम पर मिली प्रेमिका से मिलने के लिए रात के अंधेरे में भागलपुर पहुंच गया, लेकिन प्यार में उठया गया ये कदम युवक के लिए महंगा पड़ गया. लड़की के गांववालों ने युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी. गांववालों ने युवक की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया था. पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.

यह घटना भागलपुर जिले के सुल्तानगंज गांव की है. गोपालगंज के एक लड़के को सोशल मीडिया पर प्यार करना महंगा पड़ गया. वह अपनी प्रेमिका से मिलने भागलपुर के सुल्तानगंज उसके गांव पहुंच गया, लेकिन उसकी बदनसीबी थी कि गांववालों ने उसे लड़की से मिलते रंगे हाथों पकड़ लिया. फिर क्या था लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया. सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार

युवक गोपालगंज जिले के जादवपुर थाना क्षेत्र के सिरहुवा गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि एक साल पहले मेरा इंस्टाग्राम पर सुल्तानगंज की एक लड़की से संपर्क हुआ. हम दोनों के बीच रोजाना लंबी बातें होने लगी. बातचीत में ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने अलग-अलग जगह पर कई बार मुलाकात भी हुई थी. इसी दौरान एक दिन लड़की ने लड़के से कहा कि तुम सुल्तानगंज आकर मुझसे मिलो. हम दोनों घर से भाग कर कहीं दूर जाकर शादी कर लेंगे.

गांववालों ने युवक को पकड़ा

इस बात को सुनते ही लड़का सुल्तानगंज लड़की के गांव पहुंच गया. रात के वक्त ही उससे मिलने के लिए लड़का उसके घर चला गया. इसी दौरान दोनों को मिलते हुए गांववालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद गांववालों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर मचाते ही बाकी गांववाले भी मौके पर पहुंच गए. गांववालों की बड़ती भीड़ को देखते हुए युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन गांववालों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस दौरान पहले तो गांववालों ने युवक की जमकर पिटाई और उसके पुलिस के हवाले कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने बताया कि मारपीट में लड़का घायल हो गया है. युवक के परिवार को बुलाया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.