ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बर्फबारी के चक्कर में बुरे फंसे 10000 सैलानी, शिमला-मनाली में भारी जाम, 134 सड़कें बंद

पहाड़ों इलाकों में हो रही बर्फबारी मैदानी इलाकों में सर्दी सितम ढा रही है. पहाड़ों में तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से काफी नीचे चला गया है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर फिर से शुरू हो गया है. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुई बर्फबारी के बाद तीन राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कुल 134 सड़कें बंद कर दी गई हैं. इसके अलावा बर्फबारी की वजह से न्यूनतम तापमान में तेज से गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरते रहे हैं.

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, सबसे ज्यादा सड़कें शिमला जिले में बंद हैं. शिमला में 77 सड़कें बंद हैं. वहीं बारिश और बर्फबारी की वजह से 65 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए. ऐसे में कई इलाकों में ब्लैकआउट हो गया है.

कहां फंसे हैं कितने लोग?

शिमला व मनाली व्हाइट क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंचे हुए हैं, जिन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के मुताबिक लाहौल के सिस्सू व कोकसर से अटल टनल रोहतांग तक बर्फ में 8,500 और कुफरी में 1,500 सैलानी फंसे थे, जिन्हें कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया.

10 हजार पर्यटकों को निकालने के लिए चला ऑरेशन

इसके अलावा करीब 10 हजार पर्यटकों को निकालने के लिए पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलता रहा. बर्फबारी और बारिश की वजह से सैलानियों के फंसने को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शिमला के ढली से कुफरी और मनाली के सोलंगनाला से लाहौल तक पर्यटकों के वाहनों के आने जाने पर रोक लगा दी है. पर्यटकों को सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों में ही आगे भेजा जा रहा है.

बारिश और बर्फबारी का जताया है पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के भुंतर में 9.7 मिमी, रामपुर में 9.4 मिमी, शिमला में 8.4 मिमी, बजौरा में 8 मिमी, सियोबाग में 7.2 मिमी, मनाली में 7 मिमी, गोहर में 6 मिमी, मंडी में 5.4 मिमी और जुब्बारहट्टी में 3.8 मिमी बारिश हुई. विभाग ने शुक्रवार शाम से रविवार दोपहर तक राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर शिमला में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में लाहौल और स्पीति जिले का ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रात का तापमान शून्य से 10.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इसके अलावा मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में बर्फबारी और शीतलहर की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.