ब्रेकिंग
इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक... Utkal Express Newborn Baby: उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिली लावारिस नवजात, आरपीएफ ने रेस्क्यू कर ... जबलपुर-नागपुर यात्रियों के लिए बड़ी उम्मीद: चांदाफोर्ट सुपरफास्ट का रूट बढ़ा तो आसान होगा सफर, रेलवे ... Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का 'शक्ति प्रदर्शन'! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने... LPG Delivery Issue: जबलपुर में गैस वितरण का नया संकट! डिलीवरी बॉय नहीं पहुंचे घर, गैस गोदामों पर उमड... Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश म... Ujjain Mahakal Update: उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष परंपरा; भोलेनाथ को ठंडक देने के लिए शिवलिंग पर ... IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद ...

Christmas और New Year पर छुट्टियां मनाने आ रहे हैं Panna Tiger Reserve, तो सावधान…ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है…

पन्ना : मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में देश विदेश से पर्यटक आते हैं। पन्ना बाघों के दीदार के लिए जाना जाता है। लोग खासकर न्यू ईयर और क्रिसमस की छुट्टियों में यहां आते हैं, लेकिन इस बार पर्यटकों के लिए एक बुरी खबर हैं। अगर आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व की सैर करने आ रहे हैं तो आपको अपना प्लान थोड़ा बदलना पड़ सकता है। क्योंकि दोनों ही दिन आपको पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगल और अभयारण्य भ्रमण में दिक्कतें हो सकती हैं।

दरअसल, संयोगवश इस बार 25 दिसबंर और 1 जनवरी को बुधवार का दिन पड़ रहा है। नियमानुसार बुधवार के दिन पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों के लिए सिर्फ हॉफ टाइम रहता है। यानी पर्यटक सिर्फ सुबह की शिफ्ट में ही पन्ना टाइगर रिजर्व, केन घड़ियाल अभ्यारण्य रनेहफाल और पांडवफाल आदि पर्यटनस्थलों की सैर का लुत्फ उठा सकेंगे, बाकी सेकंड हॉफ में अवकाश होने से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

आंकड़ों पर गौर करें तो इन दिनों पन्ना टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघों के दीदार होने से पन्ना टाइगर रिजर्व टूरिस्टों की पहली पसंद बना हुआ है। अनुमान के मुताबिक क्रिसमस और न्यू ईयर पर पन्ना टाइगर रिजर्व के सभी टूरिस्ट क्षेत्र पर्यटकों से गुलज़ार रहेंगे। ऐसे में बुधवार का विघ्न पर्यटकों को परेशानी में डाल सकता है।