ब्रेकिंग
फरीदाबाद नगर निगम का एक्शन: सफाई दरोगा अब ई-स्कूटी से करेंगे निगरानी, प्रदूषण मुक्त होगी व्यवस्था चरखी दादरी में सरसों की सरकारी खरीद सुस्त; खुले बाजार में मिल रहे ऊंचे दाम, मंडियां हुईं सुनसान हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला म... हिसार में 'हर घर एक पौधा' अभियान से छाई हरियाली; युवाओं की इस पहल ने बदली शहर की सूरत Haryana Gaurav Award 2026: भिवानी में 'हरियाणा गौरव अवॉर्ड' का भव्य आयोजन; शिक्षा, खेल और समाज सेवा ... Haryana Weather Update Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; हिसार, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई ... लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगता... Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर प... कानूनी ज्ञान देने के बहाने लॉ छात्रा का यौन शोषण; हजारीबाग (या संबंधित शहर) का अधिवक्ता जोएल गिरफ्ता...

खंडवा के नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, मिनी ट्रक व कार की टक्कर, 1 की मौत

खंडवा: खंडवा में नवनिर्मित नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक कार ड्राइवर की मौत हो गई। कार रॉन्ग साइड पर थी और बुरहानपुर की तरफ जा रही थी। सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टक्कर के बाद कार पलट गई। ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है।

घटना सुबह 8 बजे के करीब डूल्हार फाटा और रूस्तमपुर के बीच ओवरब्रिज पर हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार तेज रफ्तार में तथा रॉन्ग साइड में थी। हादसा इतना भयावह था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलटी खा गई। ड्राइवर भी कार के नीचे दब गया।

पंधाना टीआई देवड़ा के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल से गाड़ी नंबर के आधार पर जानकारी जुटाई गई। मृतक की पहचान राजेश पिता श्रीकृष्ण बालाजी निवासी राजपुरा गेट बुरहानपुर के रूप में हुई है। राजेश के साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में सवार था। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।