ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

इंदौर में पुलिस आरक्षक ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक मुकेश लोधी ने आत्महत्या कर ली। मृतक इंदौर में ही विजय नगर थाने में पदस्थ रह चुके थे और वर्तमान में जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सपना संगीता के सामने यूनियन बैंक में गार्ड के रूप में पदस्थ थे। मृतक मुकेश लोधी ने गार्ड रूम में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। यह घटना बहुत ही चौंकाने वाली है और इसके पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

 बताया जा रहा है कि मृतक पर विभागीय जांच भी चल रही थी, जिसके सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है। मुकेश लोधी ग्वालियर के रहने वाले थे और 2013 में पुलिस में भर्ती हुए थे परिवार में पत्नी और बच्चे हैं 2 साल पहले उसकी बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जिसके कारण भी वह काफी परेशान रहते थे।