ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही सनी लियोनी! पति के नाम की जगह जॉनी सिन्स, डॉक्यूमेंट देखते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ की एक खबर आपको थोड़ी देर के लिए हैरान कर सकती है. इस खबर में दावा किया गया है कि सनी लियोनी यहां महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही है. उसके बैंक खाते में बीते 10 महीने से योजना के तहत मिलने वाली राशि भी भेजी जा रही है. इस योजना में सनी लियोनी ने अपने पति का नाम जॉनी सिन्स बताया है. इस खबर के सामने आते ही छत्तीसगढ़ में हड़कंप मच गया है. दरअसल खबर ही ऐसी है. सनी लियोनी खुद पॉर्न स्टार रही है, वहीं सिन्स भी पॉन स्टार हैं.

मामला तूल पकड़ने पर राज्य सरकार ने जांच कराई. पाया गया कि योजना में जिस सनी लियोनी का नाम बतौर लाभार्थी दर्ज किया गया है, वो कोई पॉर्न स्टार नहीं, बल्कि बस्तर की रहने वाली एक महिला है. वहीं उसके पति जॉनी सिन्स भी कोई पॉर्न स्टार होने के बजाय एक सामान्य नागरिक हैं. हालांकि इस मामले में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी ने सत्तारुढ़ बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने सफाई दी है.

धर्मांतरण के बाद रखा ये नाम

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सनी लियोनी और जॉनी सिन्स जैसे नाम परंपरागत तो नहीं हैं, लेकिन धर्मांतरण के बाद राज्य में कई लोगों ने अपने नाम बदल लिए हैं. यह भी इसी तरह का मामला है. उन्होंने साफ किया कि इस मामले में किसी भी स्तर पर अनियमितता नहीं हुई है. इधर, मामला तूल पकड़ने पर राज्य सरकार की वेबसाइड पर इस लाभार्थी की डिटेल खंगाली गई.

सुर्खियों में रही है योजना

इसमें पाया गया कि सभी विवरण सही में दर्ज किए गए हैं. इसमें लगी पात्र महिला की तस्वीर देखने से साफ से ही साफ हो जाता है कि ये ‘वो’ सनी लियोनी नहीं है. इस लाभार्थी ने अपना पता बस्तर के तालूर में बताया है. बता दें कि महतारी वंदन योजना साल 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सुर्खियों में रही थी.