ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

CM बनने के बाद पहली बार अहिल्या नगर पहुंचे फडणवीस, अन्ना हजारे से की मुलाकात

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अहिल्या नगर में वरिष्ठ समाजसेवी, पद्म भूषण अन्ना हजारे से मुलाकात की है. बताया जा रहा है कि फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद अन्ना हजारे से ये उनकी पहली मुलाकात है. इस दौरान सीएम ने उनसे आशीर्वाद लिया और उनकी शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया. मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल भी मुख्यमंत्री के साथ थे.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुलाकात की तस्वीर शेयर की है. जिसमें वो अन्ना हजारे से हाथ मिलाते हैं और शीश नवाते हुए नजर आ रहे हैं. अन्ना हजारे ने भी बकायदा सीएम का हाथ पकड़कर उनसे बात करते हुए और आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं.

सीएम बनने के बाद पहली बार अहिल्या नगर दौरे पर थे सीएम

सीएम देवेंद्र फडणवीस रविवार को अहिल्या नगर के दौरे पर थे. मुख्यमंत्री बनने के बाद वो पहली बार अहमदनगर दौरे पर पहुंचे थे. सीएम का स्वागत करने के लिए अन्ना हजारे हेलीपैड पर पहुंचे हुए थे. सीएम जैसे ही हेलीकॉप्टर से नीचे उतरे तो अन्ना हजारे ने उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इसके बाद फडणवीस ने झुककर अन्ना हजारे को प्रणाम किया.

महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में महायुति की बंपर जीत हुई. राज्य में देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, महायुति में शामिल अन्य दलों में एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 तो अजित पवार की एनसीपी को 41 सीटें मिलीं. चुनाव में बंपर जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बने.

एक दिन पहले मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

एक दिन पहले ही देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया. सबसे अहम गृह विभाग को अपने पास ही रखा. इसके अलावा फडणवीस ऊर्जा, कानून एवं न्यायपालिका, सामान्य प्रशासन विभाग और सूचना एवं प्रचार विभाग भी संभालेंगे. डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास, आवास और लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उद्यम) आवंटित किया गया है जबकि अजित पवार को वित्त एवं योजना और राज्य उत्पाद शुल्क विभाग मिला है.