ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

नींद में था पूरा परिवार, झोपड़ी में लग गई आग: जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत हो गई. सभी लोग रात में अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान घर में आ गई और देखते ही देखते ही सभी की दर्दनाक मौत हो गई. पड़ोसियों ने आग को बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनकी यह कोशिश सफल नहीं हुई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है.

मौत होने की घटना शिवपुरी के बैराड़ थाना के तहत आने वाले लक्ष्मीपुरा गांव की है. शनिवार को बासुदेव अपनी 3 बेटियों को पिता हजारी के पास घर छोड़कर आगरा रिशेतेदारी में गया हुआ था. शनिवार को हजारी बंजारा, ज्योति बंजारा,अनुष्का, सन्ध्या चारो लोग खाना-खा पीकर सो रहे थे. अचानक शनिवार रात 11 बजे टपरिया में आग लग गयी ओर जिसमें जिंदा जलने से जारी और संध्या की मौके पर मौत हो गयी जबकि अनुष्का को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया.

ज्योति ने बचाई भागकर जान

अनुष्का ने भी अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया. वहीं, ज्योति ने भागकर जान बचा ली थी. पुलिस ने सभी लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय विधायक कैलाश कुशवाह ने घटना पर अपना दुख प्रकट किया. साथ ही अपने प्रतिनिधियों को परिवारजनों के पास भेज 10 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई है.बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव ने बताया कि झोपड़ी पर घास फूस का छप्पर डला हुआ था, जिसमें आग लगने से बुजुर्ग हजारी और उसकी दो पोतियों की मौत हो गई. आग बुझाने के बाद तीनों को झोपड़ी से बाहर निकाला गया था. हजारी और अनुष्का की मौके पर मौत हो गई थी. वहीं, संध्या की सांस चल रही थी. उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया था. यहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया था. इसके बाद ग्वालियर रेफर किया था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई.