ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

बोनी कपूर नहीं इस सुपरस्टार के लिए श्रीदेवी ने 7 दिनों तक रखा था व्रत, मांगी थी ये मन्नत

श्रीदेवी अपने वक्त की एक दिग्गज अदाकारा थीं. आज वो भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैन्स उनकी फिल्में देखना खूब पसंद करते हैं और एक्ट्रेस को अभी भी बहुत चाहते हैं. श्रीदेवी ने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है, रजनीकांत भी उनमें से एक हैं. श्रीदेवी और रजनीकांत की एक साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनको खूब पसंद किया गया है. रजनीकांत और श्रीदेवी का ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन अच्छा रिश्ता रहा है. कहते हैं कि श्रीदेवी रजनीकांत की बहुत बड़ी फैन थीं और एक बार तो उन्होंने रजनीकांत के लिए 7 दिनों का व्रत भी रखा था. इस बात का खुलासा खुद रजनीकांत ने किया था.

श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों से की थी. श्रीदेवी की पहली फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने काम किया था. महज 13 साल की उम्र में रजनीकांत और कमल हासन के साथ श्रीदेवी ने फिल्म ‘मोन्दु मुदिचु’ में काम किया था. रजनीकांत और श्रीदेवी ने लगभग 25 फिल्मों में साथ काम किया, जो कि ज्यादातर साउथ की हैं. वहीं बॉलीवुड में दोनों ने ‘चालबाज’, ‘गैर कानूनी’, ‘फरिश्ते’ और ‘जुल्म’ जैसी फिल्में की थी.

जब श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए रखा व्रत

रजनीकांत ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब साल 2011 में वो फिल्म ‘राणा’ की शूटिंग कर रहे थे, उस वक्त उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. उनकी हालत इतनी खराब हो गई थी रजनीकांत को भारत से सिंगापुर ले जाने की सलाह दी गई. जब श्रीदेवी को इस बात की खबर लगी थी, तो उन्होंने शिरडी जाने का तय किया. श्रीदेवी शिरडी पहुंचीं और उन्होंने साईं बाबा के नाम से संकल्प लेकर 7 दिनों तक व्रत किया था, ताकि रजनीकांत जल्दी से ठीक होकर लौट आएं.

शिरडी जाकर श्रीदेवी ने टेका था माथा

इलाज के बाद जब रजनीकांत ठीक होकर भारत वापस आए और श्रीदेवी को इस बात की खबर लगी तो सबसे पहले श्रीदेवी उनसे मिलने के लिए अपने पति बोनी कपूर के साथ पहुंची थीं. इसके बाद उन्होंने शिरडी जाकर साईं बाबा के दर पर माथा टेका.

कहा तो ये भी जाता है कि रजनीकांत श्रीदेवी से प्यार करते थे और उन्होंने श्रीदेवी से शादी करने का फैसला किया था. दरअसल के. बालाचंदर ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो श्रीदेवी से इतने इंप्रेस थे कि एकबार उन्होंने श्रीदेवी को घर जाकर उनको प्रपोज भी करने का फैसला कर लिया था.