ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

पति ने खेला खूनी खेल पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, उतारा मौत के घाट

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। दरअसल पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, माता-पिता के बीच चल रहे विवाद की जानकारी बेटी ने अपने मामा को दे दी थी। मामा घर पर आते इससे पहले ही पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र बैगा और उसकी पत्नी सोमवती के बीच बीती रात किसी बात को लेकर बाद हो गया। पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, इसके बाद पुलिस घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन महिला की मौत हो गई थी।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल आरोपी पर मामला दर्ज किया और उसे पकड़ लिया है। अभी कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी का कहना है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।