ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

संकष्टी चतुर्थी के दिन इस विधि से दें चंद्रदेव को अर्घ्य, कष्टों से मिलेगा छुटकारा!

संकष्टी चतुर्थी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है. हिंदू धर्म में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे पूज्य देवी देवताओं में से एक हैं. भगवान गणेश को बुद्धि का देवता कहा जाता है. हिंदू धर्म में ढेरों व्रत हैं जो देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किए जाते हैं, लेकिन भगवान गणेश के लिए रखा जाने वाला संकष्टी चतुर्थी के व्रत की हिंदू धर्म में बड़ी मान्यता है.

इसलिए कही जाती है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

ये संकष्टी चतुर्थी पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ती है. इसलिए इसे अखुरथ संकष्टी चतुर्थी भी कहा जाता है. इस दिन जो भी बप्पा का पूजन और व्रत करता है उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. साथ ही बप्पा उस पर अपनी कृपा करते हैं. इस दिन बप्पा के पूजन और व्रत के साथ ही चंद्रदेव को अर्घ्य भी दिया जाता है. कहते हैं ऐसा करना भक्त के लिए विशेष फलदायी होता है. हिंदू धर्म में इस दिन चंद्रदेव को अर्घ्य देने की विधि बताई गई है. आइए जानते हैं वो विधि क्या है.

कब है अखुरथ संकष्टी चतुर्थी

हिंदू पंचांग के अनुसार, 18 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 43 मिनट से अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का आरंभ होगा. ये तिथि 19 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इस तरह अखुरथ संकष्टी चतुर्थी का व्रत 18 दिसंबर को रखा जाएगा.

  • ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 19 मिनट पर शुरू होगा और 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा.
  • विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा.
  • गोधूलि मुहूर्त शाम 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा और 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.
  • अमृत काल सुबह 6 बजकर 30 मिनट से शुरु होगा और 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.

चंद्रमा को अर्घ्य देने की विधि

  • इस दिन चांदी के गिलास या लोटे में चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए जल लेना चाहिए.
  • उस चांदी के गिलास या लोटे में गाय का कच्चा दूध, अक्षत्, और कुछ सफेद फूल डालने चाहिए.
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते वक्त चंद्र देव का स्मरण जरूर करना चाहिए.
  • चंद्रमा को अर्घ्य देते देते हुए जल के छींटे पैरों में न पड़ें, इस बात का ध्यान अवश्य रखना चाहिए.
  • चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही ये व्रत पूर्ण होता है.