ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

क्रिसमस पर झटपट बनाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स, मेहमान भी करेंगा तारीफ

क्रिसमस का त्योहार बस कुछ ही दिन दुर है. बाजार और शॉपिंग मॉल में इस समय क्रिसमस की रौनक देखने को मिल रही है. इस समय शॉपिंग मॉल और मार्केट को बहुत ही सुंदर तरह से डेकोरेट किया जाता है. बच्चों को क्रिसमस बहुत पसंद होता है क्योंकि उन्हें सांता क्लॉस द्वारा मिलने वाले गिफ्ट का बेसब्री से इंतजार होता है, जो सीक्रेट गिफ्ट उनके पेरेंट्स उन्हें देते हैं. सभी लोग क्रिसमस को बहुत ही उत्साह से सेलिब्रेट करते हैं.

क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं. कई तरह के कार्यक्रम और पार्टी का आयोजन इस दिन किया जाता है. कई लोग दोस्तों या परिवार के साथ इस खास मौके पर घूमने के लिए जाते हैं तो वहीं कई लोग घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप इस बात की क्रिसमस पार्टी अपने घर पर ऑर्गनाइज कर रही हैं तो मेहमानों के लिए झटपट इन हेल्दी ड्रिंक्स को बना सकती हैं.

हॉट चॉकलेट

सर्दियों में पार्टी के दौरान आप मेहमानों के लिए हॉट चॉकलेट घर पर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक पैन में दूध और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद मिश्रण को उबालने दें और बीच-बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहें. जब यह अच्छे से गर्म हो जाए, तो इसमें शक्कर और वनीला एसेंस डालें. अब चॉकलेट डालकर अच्छे से मिक्स करें और चॉकलेट के पूरी तरह घुलने तक उबालें. मेहमानों को गरमा गरम चॉकलेट सर्व करें.

आंवला का शरबत

आंवला सर्दी के मौसम में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है. आप क्रिसमस पार्टी पर आंवला का शरबत भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आंवला को अच्छे से धोकर काट लें. अब इसे पीसकर रस बना लें. पीसते समय एक गिलास पानी डालें. आंवला के पेस्ट को मलमल के कपड़े से छान लें. अब एक पैन में आंवला पानी और चीनी डालकर उबालें. जब ये अच्छे से मिक्स हो जाए तो गैस बंद कर दें और उसमें पुदीना के पत्ते और नींबू का रस डालें. इसे पूरी तरह से ठंडा होने दें. अब इसे छान लें. आंवला का शरबत बनकर तैयार है.

बाजरा राब

आप घर आए मेहमानों के लिए बाजरा राब भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो धीमी आंच पर पैन रखें और उसमें घी गर्म करें. इसके अब अजवाइन डालकर भून लें. अब इसमें बाजरा आटा डालकर कुछ समय तक भून लें. इसके बाद इसमें गर्म पानी डालें और इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गुठलियां न बनें. इसके बाद उसमें गुड़, दालचीनी पाउडर, लौंग पाउडर और सोंठ पाउडर डालें और अच्छे से मिक्स करें. इसे थोड़ी देर लगभग 5 मिनट के लिए उबलने दें, ताकि ये पेस्ट थोड़ा गाढ़ा हो जाए. अब इसमें सूखा कद्दूकस कर सूखा नारियल डालें. इसके बाद बारीक कटे हुए काजू और बादाम डालें. अब इसे गर्म-गर्म सर्व करें.