ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

मुंबई लोकल ट्रेन में बिना कपड़ों के चढ़ गया युवक, देखते ही महिलाओं की निकली चीख, फिर…

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. राजधानी की लाइफलाइन कही जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शख्स बिना कपड़ों के बोगी में घुस गया. बिना कपड़ों के युवक को देख बोगी में सवार महिलाओं की चीख निकल गई. इस दौरान कई लोगों ने शख्स का वीडियो (Video Viral) भी बनाया, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया.

छत्रपति शिवाजी महाराज से कल्याण स्टेश के लिए शाम 4.11 बजे एक एसी लोकल चलती है. कई लोग इस एसी लोकल से यात्रा करते हैं. सोमवार को अचानक इस एसी लोकल में एक शख्स बिना कपड़ों के चढ़ गया. इसके बाद एसी लोकल में सवार महिलाओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया.

ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया. छत्रपति शिवाजी महाराज से कल्याण जाने वाली एसी लोकल में चढ़ने वाला शख्स वास्तव में कौन था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह मानसिक रूप से कमजोर हो सकता है. तभी उसने ऐसी हरकत की.

टीसी ने बाहर निकाला

जानकारी के मुताबिक, शख्स की इस करतूत दो देख ट्रेन सवार कई महिलाएं एसी लोकल में हंगामा करने लगीं. महिलाओं के इस हंगामे को देख एक टिकट चेकर वहां पहुंचा. उसने पहले तो शख्स के ट्रेन से उतरने को कहा. जब वो बात नहीं माना तो टीसी ने उसे धक्का दे दिया. इससे वो ट्रेन से बाहर गिर गया. तब जाकर ट्रेन में मौजूद महिलाओं ने राहत की सांस ली.

यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस बेहद सनसनीखेज घटना के बाद महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. एसी लोकल के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा पैसे खर्च कर टिकट या पास खरीदा जाता है. अगर एसी लोकल में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं तो इतने पैसे देने का क्या फायदा? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख यूजर्स काफी गुस्से में हैं. एक यूजर ने लिखा- क्या अब जान हथेली पर रख कर यात्रा करनी होगी? दूसरे ने लिखा- उस शख्स को पुलिस के हवाले क्यों नहीं किया गया? तीसरे ने लिखा- क्या रेलवे स्टेशन में उसे किसी ने नहीं पकड़ा कि वो यहां ट्रेन में ही घुस गया.