ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

छतरपुर पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट, 6 लड़कियां और दो लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रविवार की शाम को महिला थाना और कोतवाली थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट पकड़ा है। पुलिस की छापामार कार्रवाई में आधा दर्जन से अधिक युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही मौके पर पुलिस को अवैध शराब भी मिली है।

कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद कुजूर ने बताया कि थाना क्षेत्र की विश्वनाथ कॉलोनी में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर महिला थाना प्रभारी माधवी अग्निहोत्री और पुलिस बल के साथ संबंधित स्थान पर दबिश दी गई। उन्होंने बताया कि उक्त कार्रवाई विश्वनाथ कॉलोनी निवासी एक महिला के घर पर हुई है, जिसमें मौके से 6 युवतियों और 2 युवकों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा मौके पर 6 पेटी से अधिक अवैध शराब भी मिली है, जिसे जप्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस महिला के घर पर छापा मारा गया है इस महिला को इससे पहले भी अनैतिक देह व्यापार के मामलों में कई बार गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ी गई युवतियों को महिला थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।