ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

इंदौर में भिखारियों को भीख देने वालों पर दर्ज होगी FIR, नए साल से लागू होगा नया नियम

इंदौर : मिनी मुंबई कहे जाने वाले शहर इंदौर में अब भीख देने वालों पर प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू होगा जिसके तहत भीख देने वाले शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह नियम इंदौर में बढ़ती भिक्षावृत्ति को देखते हुए लिया गया। जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। इसके लिए मांगने वालों के साथ साथ भीख देने वाले को जागरूक होना पड़ेगा। इंदौर कलेक्टर ने कहा, “भीख मांगने के खिलाफ हमारा जागरूकता अभियान दिसंबर के अंत तक चलेगा। भिखारियों को पैसे देकर पाप का भागीदार न बनें।

बता दें कि हाल ही में हाल ही में इंदौर को भिक्षुक मुक्त बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमों ने पिछले दिनों 14 भिक्षुओं को पकड़ा था। इनमें से राजवाड़ा के शनि मंदिर के पास भीख मांग रही एक महिला भी शामिल थी जिसके पास से 75 हजार रुपए बरामद हुए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने यह पैसे महज 10-12 दिनों में इकट्ठे किए थे।

दरअसल, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश के 10 शहरों को भिखारी मुक्त बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें इंदौर भी शामिल है। इसी के तहत इंदौर में प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक, प्रशासन ने पिछले कुछ महीनों में लोगों को भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले तमाम गिरोहों का पर्दाफाश किया है और भीख मांगने में शामिल कई लोगों का पुनर्वास भी किया गया है।