ब्रेकिंग
Bhopal Weather Update: अप्रैल में तपती थी भोपाल की धरती, इस बार क्यों है राहत? देखें पिछले 10 साल का... High Court Decision: घर में नमाज पढ़ने पर पुलिस का चालान रद्द, हाई कोर्ट ने दिया पुलिस को बड़ा निर्द... Ramayan Teaser Out: रणबीर कपूर के 'राम' अवतार ने जीता दिल, 2 मिनट के टीज़र ने खड़े कर दिए रोंगटे! IPL 2026: क्या संजीव गोयनका को सफाई दे रहे थे ऋषभ पंत? LSG की हार के बाद वायरल वीडियो ने मचाई खलबली Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी ने मचाई तबाही; एक की मौत Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज 10 ग्राम सोने का ताजा भाव UPI Record: डिजिटल इंडिया का दम! सालभर में हुआ 300 लाख करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन, टूटा पिछला रिकॉर्... Hanuman Jayanti 2026: सुबह छूट गई पूजा? तो शाम को इस शुभ मुहूर्त में करें बजरंगबली की आराधना Health Alert: क्या आप भी पीते हैं हद से ज़्यादा पानी? किडनी पर पड़ सकता है भारी, जानें क्या कहता है ... ‘जेल भेज दो मुझे…’, पति की हत्या कर 20 KM दूर फेंकी लाश, फिर खुद पहुंची थाने; देवर ने खोल दिया भाभी ...

उज्जैन में डंपर ने SUV को सामने से मारी जोरदार टक्कर, कार के उड़े परखच्चे एक की मौत

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर रोड़ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों जीजा साले कार में सवार होकर उज्जैन की ओर आ रहे थे तभी वहां से गुजर रहा तेज रफ्तार असंतुलित ट्रक उनकी कार से जा टकराया, ट्रक की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि कार के परखच्चे उड़ गए दुर्घटना में 21 वर्षीय वीरेंद्र की मौत हो गई। जबकि उसके जीजा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इस मामले में चिंतामणि थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है, वहीं आरोपी डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं डंपर भी सड़क किनारे खाई में जा गिरा। कार के दोनों एयर बैग खुलने के बाद भी वीरेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना के बाद मौके से डंपर चालक डंपर को छोड़कर भाग गया है।