ब्रेकिंग
LPG Cylinder Raid: शादियों में बर्तन के साथ हो रही थी अवैध गैस सिलिंडर की सप्लाई, प्रशासन ने जब्त कि... IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे...

कैदी लगाएंगे चौके-छक्के! 8 टीमें, 2000 कैदियों के बीच क्रिकेट के धुरंधरों का चयन… यहां होने जा रहा JPL

उत्तर प्रदेश के नोएडा के लुक्सर जेल में अब कैदियों को डिप्रेशन से निकालने के लिए जेल प्रशासन ने एक पहल की है, जिसके तहत कैदियों के लिए जेल परिसर में क्रिकेट खिलाया जाएगा. कैदियों के लिए जेल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी शुरूआत अगले साल जनवरी से होने जा रही है. इस प्रतियोगिता में जेल में बंद कैदियों को 20-20 ओवर के साथ क्रिकेट मैच में अपना टेलेंट दिखाने का मिलेगा.

जेल प्रीमियर लीग का आयोजन पहले इसी साल दिसंबर में होने वाली थी लेकिन जेल में बंद कैदियों में किसानों की संख्या होने की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया. क्योंकि अभी किसानों से उनके परिवार वालों से लेकर राजनीतिक पार्टी के लोग और कई संगठनों के लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं. इसलिए दिसंबर के बजाय जेल प्रीमियर लीग को जनवरी में करने का फैसला लिया गया है.

2 हजार कैदियों की 8 टीमें

जेल प्रशासन की ओर से जेल प्रीमियर लीग खिलाने का फैसला कैदियों के हित के लिए लिया गया है. इसका उद्देश्य जेल में बंद कैदियों को डिप्रेशन से बाहर निकालने और उनके अंदर पॉजिटिविटी लाने की एक पहल है. इस वक्त जेल में करीब दो हजार कैदी बंद हैं. ऐसे में दो हजार कैदियों की आठ टीमें बनाई जाएगी. हर टीम अलग-अलग बैरक के कैदियों की होगी. इस जेल लीग में सभी तरह के मैच होंगे.