ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

सच पर पर्दा डालने का प्रयास हो रहा… संभल मामले पर बोले योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश विधानसभा में संभल हिंसा पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप लोग सच पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहे हैं. सत्य, सूर्य, प्रकाश पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है. हम तो भारत के पुराण पर विश्वास करते हैं. ये तो केवल सर्वे की बात थी. संभल में विष्णु का दसवां अवतार होना है. सर्वे तो न्यायालय के आदेश के बाद हुआ. सर्वे तो पहले भी हुआ है. जुमे की नमाज के बाद जो तकरीरें दी गईं. वो सबके सामने हैं. सदन में रिपोर्ट आई है. दूध का दूध पानी का पानी सबके सामने आ जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि संभल में दंगों का इतिहास 1947 से शुरू होता है. 1947 में एक मौत, 1948 में 6 लोग मारे जाते हैं. 1958 और 1962 में भी दंगा होता है. 1976 में पांच लोगों की मौत हुई थी. 1978 में 184 हिंदुओं को जिंदा जला दिया गया था. 1980 में फिर दंगा हुआ था, एक मौत हुई. 1982 में फिर दंगा हुआ फिर एक मौत हुई. 1986 में चार लोग मारे गए. 1990 और 1992 में पांच मौतें हुईं. 1996 में दो मौतें हुईं. यह सिलसिला लगातार चलता रहा.

भगवान विष्णु का दसवां अवतार संभल में

1947 से अब तक संभल के अंदर 209 हिंदुओं की निर्मम हत्या हुई है. आजतक इन हिंदुओं के बारे में एक भी शब्द नहीं कहा गया. हमारा पुराण कहता है कि भगवान विष्णु का दसवां अवतार उसी संभल में होगा. 2 दिन तक सर्वे हुआ और कोई दिक्कत नहीं आई लेकिन जुमे की नमाज के दौरान जो तकरीर दी गई, उससे माहौल खराब हुआ. इसकी न्यायिक जांच कराई जा रही है. दूध का दूध और पानी का पानी सब सामने आएगा.