ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

कोचिंग क्लास में गैस का रिसाव, 10 छात्रों की तबीयत बिगड़ी… आनन-फानन में पहुंचा हॉस्पिटल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रविवार शाम को एक कोचिंग क्लास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्लासरूम में अचानक कुछ छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगे. क्लासरूम के अंदर एक गंध सी फैल गई थी जिसकी वजह से 10 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. छात्र-छात्राओं की हालत को देखते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई. छात्र-छात्राओं को क्लासरूम में बाहर निकालकर पास के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला शहर के रिद्धि-सिद्धि चौराहे के पास का है. जहां रविवार शाम करीब 6.45 बजे एक कोचिंग क्लास में बच्चे बैठे पढ़ रहे थे. अचानक एसी के अंदर गैस रिसाव हुआ और उसकी बदबू फैल गई. इसी बदबू की वजह से छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. कोचिंग प्रबंधन ने तुरंत इस मामले की सूचना 108 को दी. 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी छात्र-छात्राओं को पास के ही एक निजि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया.

डॉक्टर्स ने बताया कि छात्र-छात्राओं की हालत में फिलहाल सुधार हुआ है. सभी को फिलहाल मेडिकल निगरानी में रखा जा रहा है. क्यासरूम में अन्य बच्चे भी बैठे थे जिनमें से 10 की तबीयत बिगड़ी है. बच्चों की ऐसी हालत उस वक्त हुई जब क्लास चल रही थी. अचानक जब छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगीं तब जाकर एंबुलेंस को खबर दी गई. एंबुलेंस के पहुंचने के बाद कोचिंग के बाहर लोगों की भीड़ लग गई थी. छात्र-छात्राओं की चलने की स्थिति भी नहीं थी जिसकी वजह से उन्हें उठाकर एंबुलेंस तक ले जाया गया.

पुलिस ने क्या कहा?

छात्र-छात्राओं की ऐसी स्थिति की खबर मिलते ही कोचिंग पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी समेत अन्य छात्र नेता पहुंच गए. निर्मल चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. छात्र नेता मौके पर पुलिसकर्मियों से उलझते हुए भी दिखाई दिए. पुलिस और छात्र नेताओं के बीच झड़प के बाद पुलिस ने कुछ छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया है.

मेयर ने बनाई जांच टीम

जयपुर ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर को जब हादसे की खबर मिली तो उन्होंने चिंता जाहिर की. साथ ही अधिकारियों को मौके पर जाकर बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने जांच टीम भी गठित की है.