ब्रेकिंग
कांवड़ सेवा से समाज में सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना मजबूत होती है : Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

क्या इतना प्राचीन मंदिर रातों-रात बना दिया… संभल पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने संभल में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया? क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? सीएम योगी ने कहा कि उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 साल पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? 46 साल से बंद पड़े शिव मंदिर के कपाट शनिवार को खोले गए.

संभल-अयोध्या पर CM योगी का बड़ा बयान

सीएम योगी ने कहा एक कार्यक्रम में अयोध्या और संभल का जिक्र करते हुए कहा कि आज अगर अयोध्या में राम मंदिर पर फैसला नहीं आया होता और यहां राम मंदिर नहीं बना होता तो क्या अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाता? अयोध्या के अंदर की गलिया फोर लाइन की बन पाती? अयोध्या का इतना विकास हो पाता क्या? अयोध्या में आने वाला जनमानस प्रफुल्लित है.

उन्होंने कहा कि यहां आने वाला श्रद्धालू कृतज्ञता ज्ञापित करता है. मगर देश के संविधान का वास्तव गला घोंट करके, संविधान में चोरी से सेक्यूलर शब्द डालने वाले लोग अपने घर में शोक मना रहे हैं. उन्हें परेशानी है कि अयोध्या इतनी भव्य और दिव्य कैसे हो गई? उन्हें परेशानी इस बात की है कि हमलोगों ने तो दशकों तक शासन किया लेकिन कुछ नहीं कर पाए. वे अपने निक्कमेपन पर हमलोगों को कोस रहे हैं.

उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली

सीएम योगी ने कहा कि हम सब को इनके मानसिकता को देखना पड़ेगा. कल संसद में संविधान पर चर्चा हो रही थी लेकिन मुद्दा संभल का उठ रहा था. इन्हीं के समय में 46 साल पहले जिस मंदिर को बंद कर दिया गया वो मंदिर फिर से सबके सामने आ गया. इनकी वास्तविकता को सबसे सामने ला दिया. संभल में इतना प्राचीन मंदिर क्या रातों-रात प्रशासन ने बना दिया?

क्या वहां बजरंगबली की इतनी प्राचीन मूर्ति रातों-रात आ गई? उन दरिंदों को आज तक सजा क्यों नहीं मिली, जिन्होंने 46 वर्ष पहले संभल में नरसंहार किया था? इस पर चर्चा क्यों नहीं होती है? उनलोगों का क्या कसूर था. जो भी इस पर चर्चा करेगा, उन्हें धमकी दी जाएगी और कुंभ के बारे में भी इसी प्रकार के दुष्प्रचार को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं.

46 साल बाद खुले मंदिर के कपाट

संभल में शिव और हनुमान मंदिर के कपाट दशकों बाद खोले गए. ये मंदिर 1978 में हुए विवाद के बाद से बंद था, जिसे शनिवार को खोला गया. पुलिस के द्वारा खोला गया है. मंदिर के कपाट खुलते ही वहां ओम नम: शिवाय और जय श्रीराम के नारे गूंजने लगे. प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में मंदिर के कपाट खोले गए. आज यानी रविवार को इस मंदिर पूजा और रुद्राभिषेक किया गया.