ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

उत्तर प्रदेश में एक तिहाई से ज्यादा वक्फ संपत्तियां अवैध, हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही जांच

उत्तर प्रदेश में एक तिहाई से ज्यादा वक्फ संपत्तियां अवैध हैं. हाई कोर्ट के आदेश पर जांच कराई जा रही है. अभी तक 50 जिलों की रिपोर्ट शासन को मिली है. प्रदेश में वर्तमान में 1.10 लाख वक्फ संपत्तियां हैं, जिनका शासन स्तर से नोटिफिकेशन जारी हुआ है. रेवेन्यू रिकॉर्ड मैनुअल के अनुसार श्रेणी 1(क) की जमीन ही वक्फ या बेची जा सकती है. विभिन्न जिलों के प्रशासन की अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार करीब 30 हजार संपत्तियां मूल रूप से श्रेणी 5 और 6 में दर्ज हैं. कई जगह शमशान की भूमि भी वक्फ संपत्तियों में दर्ज हैं.

इन श्रेणियों में बंजर, चरागाह, वन भूमि, तालाब, ऊसर भूमि और ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग वाली जमीनें आती हैं. ये जमीनें आरक्षित श्रेणी की होती हैं, जिनका प्रबंधन के लिहाज से मालिकाना हक सरकार, ग्राम सभा या अन्य निकायों में निहित होता है.

देश में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति उत्तर प्रदेश में

भारत में वक्फ बोर्डों के पास 9.4 लाख एकड़ भूमि है. इन संपत्तियों का अनुमानित कीमत 1.2 लाख करोड़ रुपये है. यह वक्फ बोर्ड को भारत का तीसरा सबसे बड़ा जमीन मालिक बनाता है. देश में सबसे ज्यादा वक्फ की संपत्ति उत्तर प्रदेश में है. इसके बाद पश्चिम बंगाल में है, जहां पर 80 हजार से ज्यादा संपत्ति वक्फ के पास है. तीसरे नंबर पर पंजाब है, जहां करीब 76 हजार संपत्तियां वक्फ के अधीन है. इसके बाद तमिलनाडु और कर्नाटक है. तमिलनाडु में 66 हजार संपत्तियां वक्फ के पास जबकि कर्नाटक में 62 हजार से ज्यादा संपत्तियां वक्फ बोर्ड के अधीन हैं.