ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

सर्दियों में पहनें ये स्टाइलिश पंजाबी सूट, सिंपल लुक भी लगेगा खूबसूरत

सर्दियों में अगर आप कंफर्ट के साथ स्टाइल चाहती हैं तो पंजाबी सूट पहनें.इस मौसम में आपको ठंड से बचने के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट को फॉलो करना उतना ही जरूरी होता है. ऐसे में आपकी विंटर वार्डरोब में पंजाबू सूट को शामिल कर सकते हैं. आजकल साड़ियों की तरह पंजाबी सूट में कई सारे ट्रेंडिंग डिजाइन मार्केट में आ गए हैं.

साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट से बोर होने के बाद आप सूट को कैरी करें. अगर आप बेहतरीन और स्टाइलिश सूट्स की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको बताएंगे सर्दियों में कौन-कौन से पंजाबी सूट आपके फैशन सेंस को फ्लॉन्ट कर सकते हैं.

वूलन पंजाबी सूट

वूलन (ऊनी) पंजाबी सूट सर्दियों के लिए सबसे बेस्ट होते हैं. ये सूट ठंड के मौसम में हवा पास नहीं होने देते. वूलन सूट हल्के होते हुए भी ठंड से बचाव करते हैं. इनमें आप कढ़ाई वाले सूट पहन सकती है. इसमें कई सारे पेस्टल कलर्स भी आ रहे हैं. आप अपनी पसंद के अनुसार कलर्स को चुन सकती हैं.

कश्मीरी कढ़ाई वाले पंजाबी सूट

कश्मीरी कढ़ाई वाला पंजाबी सूट भी सर्दियों में एक शानदार विकल्प हो सकता है. इस तरह के सूट में खूबसूरत कश्मीरी कढ़ाई होती है जो देखने में काफी सुंदर लगती है. कश्मीरी सूट सर्दियों में आपके फैशन को एक नया लुक देते हैं. ये सूट आमतौर पर मखमल या वूलन कपड़े से बनाए जाते हैं, जो ठंड से बचाव के लिए परफेक्ट होते हैं. इनके साथ आप कश्मीरी शॉल या स्टोल कैरी कर सकती हैं.

फ्लीस और माइक्रोफाइबर पंजाबी सूट

अगर आप हलके और आरामदायक कपड़े पसंद करती हैं, तो फ्लीस या माइक्रोफाइबर से बने पंजाबी सूट एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. ये सूट हल्के होते हैं, लेकिन ठंड से पूरी बचाव करते हैं.फ्लीस कपड़े बहुत मुलायम होते हैं. इस कपड़े से बने सूट में अलग-अलग डिज़ाइनों और रंगों के ऑप्शंस हैं.

सिल्क या रेशमी पंजाबी सूट

सर्दियों में रेशमी या सिल्क पंजाबी सूट भी बहुत अच्छे लगते हैं. सिल्क के कपड़े ठंड के मौसम में भी आपके शरीर को गरम रखते हैं. रेशमी सूट में अक्सर पारंपरिक पंजाबी कढ़ाई की गई होती है. इनमें हल्के रंग और ब्राइट डिजाइन होते हैं, जो किसी भी खास मौके पर पहने जा सकते हैं.

पंजाबी सूट विद जैकेट्स

सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए पंजाबी सूट के साथ जैकेट्स या कोट पहनने का चलन बढ़ रहा है. आप अपने पंजाबी सूट के साथ एक कोट या जैकेट पहन सकती हैं, जो न केवल आपको गर्म रखेगा बल्कि एक बेहतरीन फैशनेबल लुक भी देगा.