ब्रेकिंग
G7 Oil Reserve Release: बढ़ती कीमतों पर G7 का बड़ा फैसला, इमरजेंसी रिजर्व से जारी होगा 100 मिलियन बै... Election Commission Protest India: पुलिस ने रोका तो वहीं बनेगा नया जंतर-मंतर, मतदाता सूची विवाद पर ग... Classical Dance Festival Delhi: कुचिपुड़ी, ओडिसी और भरतनाट्यम की भव्य प्रस्तुतियां, जानें 2 से 4 अक्... Heavy Rain Alert India: मौसम विभाग की चेतावनी, इन इलाकों में चलेंगी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार... Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक...

अशोकनगर में चलती कार में अचानक लगी आग पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में आने वाले मुंगावली पिपरई रोड़ पर तहसील के पास गुरुवार की सुबह चलती स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई, आपको बता दें की इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे तत्काल भोपाल रेफर किया गया है।

इसके साथ ही कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है, गाड़ी में बैठे पांच लोग चिंगारी से घायल हो गए हैं। सभी लोग कार से बाहर निकल कर आ गए थे इन सभी लोगों को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि यह कार सागर जिले के बीना के निवासी जयनारायण बैरागी चला रहे थे।

कार का अचानक टायर फट गया था और कार ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई, इसके बाद पलटी खाने के बाद कार ने आग पकड़ ली। पिपरई पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई और पानी डालकर आग को बुझाया गया है।